Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अंतिम बार मैदान पर उतरेगा अब ये खिलाड़ी, इसके बाद कर रहा संन्यास का ऐलान

अंतिम बार मैदान पर उतरेगा अब ये खिलाड़ी, इसके बाद कर रहा Retirement का ऐलान

Mohammad Nabi Retirement: इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दिनों संन्यास लेने का सिलसिला चल रहा है। इस साल की शुरुआत में सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। फिर उनकी ही टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने भी ऐसा ही किया। इसके बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कनाडा के बाहर होने पर नवनीत धालीवाल ने रिटायरमेंट ले लिया।

इस बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास की खबरें तेज हैं। वहीं, अब अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेल चुके मोहम्मद नबी के रिटायरमेंट (Retirement) को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

इस सीरीज के बाद मोहम्मद नबी इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे Retirement

अंतिम बार मैदान पर उतरेगा अब ये खिलाड़ी, इसके बाद कर रहा Retirement का ऐलान

अफगानिस्तान के लिए 331 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके 41 वर्षीय मोहम्मद नबी के संन्यास (Retirement) को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। माना जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद वो रिटायर हो सकते हैं लेकिन उन्होंने कोई भी ऐलान नहीं किया। वहीं, टूर्नामेंट में कप्तानी करने वाले राशिद खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नबी के अंदर अभी भी क्रिकेट बाकी हैं।

ऐसे में लगा कि शायद यह दिग्गज खिलाड़ी 2028 टी20 वर्ल्ड कप भी खेल सकता है लेकिन अब अहम जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मोहम्मद नबी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) ले सकते हैं। अफगानिस्तान को 13 से 25 मार्च के बीच तीन टी20 और तीन वनडे में श्रीलंका का सामना करना है। टी20 सीरीज का आयोजन शारजाह में होगा, जबकि वनडे मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

मोहम्मद नबी के श्रीलंका सीरीज के बाद रिटायरमेंट (Retirement) लेने की संभावना

अफगानिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दोनों सीरीज के लिए अपने स्क्वाड घोषित किए। इन दोनों में ही अनुभवी मोहम्मद नबी को जगह दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रीलंका सीरीज ही उनके करियर की अंतिम इंटरनेशनल सीरीज साबित हो सकती है। हालांकि, नबी के रिटायरमेंट (Retirement) की आधिकारिक पुष्टि अभी तक किसी ने भी नहीं की है। इस खिलाड़ी की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है और ना ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोई हिंट दिया है।

ऐसे में देखना होगा कि मोहम्मद नबी के रिटायरमेंट (Retirement) की रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं या गलत। नबी अभी भी अफगानिस्तान के अहम खिलाड़ी हैं और गेंद व बल्ले दोनों ही विभाग से योगदान देते हैं। अगर वह रिटायर होते हैं तो फिर अफगानिस्तान की टीम के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका होगा, क्योंकि 2027 में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है और उससे पहले नबी जैसे खिलाड़ी का संन्यास लेना तैयारियों को प्रभावित कर सकता है।

मोहम्मद नबी के इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े

दाएं हाथ के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने साल 2009 में अफगनिस्तान के लिए डेब्यू किया था और उन्होंने अपनी टीम की प्रगति में बहुत ही अहम योगदान दिया है। नबी ने तीनों ही फॉर्मेट में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। अफगानिस्तान के लिए नबी ने 3 टेस्ट में 33 रन बनाए और 8 विकेट भी लिए हैं। वहीं, वनडे में 176 मैचों में 3762 रन बनाने के साथ ही 176 विकेट भी झटके हैं। बात की जाए टी20आई की तो इसमें नबी ने 152 मैचों में 2448 रन बनाने के अलावा 109 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

FAQs

किस सीरीज के बाद मोहम्मद नबी रिटायरमेंट ले सकते हैं?
श्रीलंका सीरीज
अफगानिस्तान और श्रीलंका सीरीज कब से कब तक खेली जानी है?
13 से 25 मार्च

यह भी पढ़ें: ‘फैंस को चुप करा देंगे’ कहने वाले सैंटनर को सूर्या ने दिया करारा जवाब, जानें क्या बोले

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!