काव्या मारन (Kavya Maran) की द हंड्रेड लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है और जैसे ही उन्होंने अबरार को खेमे में शामिल किया।
वैसे ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर लोग लगातार काव्या मारन और उनकी टीम को ट्रोल करने लगे। लेकिन अचानक मैनेजमेंट ने एक ऐसी बात कही है, जिसे सुन फैंस का गुस्सा और सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
लंबी लड़ाई लड़ Abrar Ahmed को किया स्क्वाड में शामिल

मालूम हो कि पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद का द हंड्रेड लीग के लिए बेस प्राइज महज 92.5 लाख रुपये था। लेकिन कई टीमें उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहती थीं। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी को ट्रेंट रॉकेट्स से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी और अंत में उन्हें 2.34 करोड़ की भारी-कीमत में पाकिस्तानी स्पिनर मिले।
लेकिन जैसे ही वो SRH का हिस्सा बने सब चीजें बदल गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने एसआरएस फ्रेंचाइजी को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। काव्या मारन को भी फैंस ने काफी भला बुरा कहा। हालांकि अब हेड कोच ने काफी बड़ी बात बताई है।
Kavya Maran was the only Indian who pick up paddler for Pakistani player Abrar Ahmed. 🚨🚨
My respect has increased for LSG owner Sanjiv Goenka and Reliance Group. pic.twitter.com/vrDyi0c3i8
— Harpreet Singh (@lubana_honey06) March 12, 2026
डैनियल विटोरी ने कही ये बात
सनराइजर्स हैदराबाद की द हंड्रेड फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स के हेड कोच डैनियल विटोरी ने बताया कि उनकी फ्रेंचाइजी की अबरार अहमद पहली पसंद थे। यानी स्पिनर्स के तौर पर टीम सबसे पहले अबरार अहमद को ही लेना चाहती थी। बीबीसी से बातचीत के दौरान विटोरी ने कहा, “मुझे पता था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर बाहर क्या अटकलें चल रही हैं, लेकिन हमें मैनेजमेंट की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला था कि हम उन्हें साइन न करें।”
न्यूज़ीलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा, “हम नीलामी में हर उस खिलाड़ी को रडार पर रखकर आए थे, जो हमारे लिए उपलब्ध था। जैसे ही विकल्प खुला, हमारे पास कई इंटरनेशनल स्पिनर्स के नाम थे, लेकिन अबरार अहमद हमारी पहली पसंद थे।”
यह भी पढ़ें: भारत के पास इसी साल एक और खिताब जीतने का सुनहरा मौका, जानें टूर्नामेंट की डेट और वेन्यू
काव्या मारन की बढ़ीं मुश्किलें
जैसे ही काव्या मारन ने अबरार अहमद को अपने स्क्वाड में शामिल करने के लिए पेडल उठाया। वैसे ही फैंस ने उन्हें देशद्रोही, गद्दार और न जाने क्या-क्या कहना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में अब जब डैनियल विटोरी ने भी ये कह दिया है कि उन्हें पहले से पता था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने से क्या होगा।
मगर मालिकों ने कुछ नहीं कहा तो उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल करने का मन बनाया। इसके बाद से फैंस का गुस्सा और बढ़ गया है और वो आईपीएल में भी SRH को बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं।