Posted inक्रिकेट न्यूज़

CSK की जीत के बाद धोनी पर टूटा दुखों का पहाड़, साथी खिलाड़ी की हुई हत्या, दबंगों ने घर में घुसकर गोलियों से किया छलनी

MS Dhoni
MS Dhoni

पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं और ये मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार जीत हासिल हुई है और एमएस धोनी ने इस मुकाबले में शानदार कीपिंग की है।

इस मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी (MS Dhoni) के सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आए हैं। लेकिन इसी बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सुनने को मिली है जिसे सुनकर सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं। खबर आई है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) के करीबी खिलाड़ी की दबंगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है।

MS Dhoni के साथी खिलाड़ी की हुई मौत

MS Dhoni
MS Dhoni

पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के एक करीबी खिलाड़ी की मृत्यु हो गई है। इस खिलाड़ी ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ एक मैच खेला था और इस खबर के बाद मायूसी छा गई है। धोनी के साथ खेलने वाले इस खिलाड़ी का नाम प्रभु नारायण मंडल था और इन्होंने जिला स्तरीय में एक मर्तबा साथ में खेला था। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, प्रभु नारायण मंडल की हत्या अभी नहीं बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाक मैच के दौरान हुई थी।

इस प्रकार का था पूरा घटनाक्रम

पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी प्रभु नारायण मंडल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाक मैच का आनंद अपने दोस्तों के साथ ले रहे थे। इसी बीच इनका पुराना प्रतिद्वंदी संजीव झा भी मैच देखने के लिए उस स्थान पर आया और मैच समाप्त होने के बाद वो वापस चला गया। इसके बाद वो दोबारा लौट कर आया और सीधे ही प्रभु नारायण मंडल को गोली मार दी और गोली सीधे ही इनके सीने में जा लगी। इस घटना के बाद वो फरार हो गया और इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

साल 2017 से चल रहा था विवाद

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, प्रभु नारायण मंडल और संजीव झा दोनों ही आदतन अपराधी थे और साल 2017 में संजीव झा ने प्रभु नारायण मंडल के करीबी की हत्या की थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच में दुश्मनी की दरार बढ़ रही थी और इस दौरान बीच में भी कई बार दोनों छोटी-मोती घटनाओं को अंजाम देते हुए दिखाई देते थे।

इसे भी पढ़ें – VIDEO: बॉल टेम्परिंग करते हुए पाए गए खलील अहमद-ऋतुराज गायकवाड़, दोनों को मिलेगी ये तगड़ी सजा

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!