Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारतीय टीम में नहीं मिली जगह, तो इस खिलाड़ी ने चुना इंग्लैंड, अब वहीं से करेगा क्रिकेट की नई शुरुआत

After failing to secure a place in the Indian team, this player chose England and will now start a new chapter in his cricket career there.

Cricket: भारत में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए इस समय सबसे बड़ी मुश्किल भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में जगह बना पाना है। भारत में एक से बढ़कर एक होनहार खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं, जिस वजह से कइयों को मौका तक नहीं मिल पा रहा और उन्हीं में से एक ने टीम इंडिया में मौका न मिलने के कारण अब इंग्लैंड का रुख कर लिया है और इंग्लैंड में खेलते नजर आने वाला है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसने इंग्लैंड का रुख किया है।

इस खिलाड़ी ने किया इंग्लैंड का रुख

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने इंग्लैंड का रुख किया है वो केरल के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज बेसिल थंपी (Basil Thampi) हैं। बेसिल थंपी के नाम फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में कुल मिलाकर 250 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और वह अब हमें इंग्लैंड में खेलते नजर आने वाले हैं। बेसिल थंपी इंग्लैंड में वोरसेस्टर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते दिखाई देंगे।

काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे बेसिल

Basil Thampi has been signed by Worcester Cricket Club for their team in the Worcestershire County Cricket League (WCL) for the 2026 season.
Basil Thampi has been signed by Worcester Cricket Club for their team in the Worcestershire County Cricket League (WCL) for the 2026 season.

अपनी गेंदबाजी से डोमेस्टिक क्रिकेट में कहर ढाने वाले बेसिल थंपी (Basil Thampi) को वोरसेस्टर क्रिकेट क्लब (Worcester Cricket Club) ने वर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट लीग (WCL) के 2026 सीज़न के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। जानकारी के अनुसार थंपी अप्रैल के आसपास इस टीम के साथ जुड़ेंगे और वोरसेस्टर की बोलिंग लाइनअप को और मजबूती प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: जिस यूट्यूबर से भारत की जर्सी पहनकर करवाया एड, वो निकाला शाहीन अफरीदी और पाक का फैन, बोला ‘I LOVE पाकिस्तान…’

कुछ ऐसा रहा है अब तक का रिकॉर्ड

बेसिल थंपी ने साल 2014 में फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया था। केरल के लिए डेब्यू करने के बाद बेसिल थंपी ने काफी नाम कमाया। 32 साल के इस तेज गेंदबाज ने इस दौरान आईपीएल में भी तीन टीमों के लिए खेला। वह मुंबई इंडियन, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस का हिस्सा रहे।

बेसिल के नाम मौजूदा समय में 58 फर्स्ट क्लास मैचों की 98 पारियों में 132 विकेट, 44 लिस्ट ए मैचों की 43 पारियों में 58 विकेट, वहीं 88 टी20 मैचों की 88 पारियों में 90 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। बेसिल थंपी ने इस दौरान फर्स्ट क्लास में 662 रन भी बनाए हैं और उनके बल्ले से दो अर्धशतक देखने को मिले हैं। अब देखना होगा कि काउंटी क्रिकेट में वोरसेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए बेसिल थंपी किस तरह का प्रदर्शन करेंगे।

FAQs

बेसिल थंपी की उम्र क्या है?

32 साल

यह भी पढ़ें: “When SKY is there, don’t fear,” प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कही बड़ी बात, इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!