भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। लेकिन बीसीसीआई के द्वारा लगाए गए एक मैच के बैन की वजह से पंड्या पहले मैच में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। इसी वजह से सभी समर्थक यह सोच रहे हैं कि, अब मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया जाएगा।
हाल ही में यह खबर आई है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के रिप्लेसमेंट के बारे में सोच लिया गया है। कहा जा रहा है कि, इनकी जगह पर मैनेजमेंट 4 खिलाड़ियों के नाम के ऊपर विचार कर रही है और टीम की मालकिन नीता अंबानी ने एक खिलाड़ी के पक्ष में अपना वोट दे दिया है।
Hardik Pandya को रिप्लेस कर सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव के बारे में यह खबर आई है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। इन्होंने इसके पहले भी कई बार रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में टीम की कप्तानी की है और अपने सटीक फ़ैसलों से सभी को हैरान किया है। मैनेजमेंट भी इन्हें कप्तानी देने की पक्ष में है।
तिलक वर्मा
युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में हैदराबाद की कप्तानी करते हैं और बतौर कप्तान इन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन खेल दिखाया है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जगह इन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें टीम की उपकप्तानी भी सौंपी जाएगी।
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा ने करीब 11 सालों तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है और इन्होंने अपनी कप्तानी में 5 खिताब जिताया है। लेकिन साल 2024 की नीलामी के पहले इन्हें हटाकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान नियुक्त किया गया था और अब कहा जा रहा है कि, पहले मैच में ये हार्दिक को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं।
मिचेल सेंटनर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक मिचेल सेंटनर ने अपनी कप्तानी से सभी को हैरान किया है। इन्होंने अपनी कप्तानी में कई मर्तबा कीवी टीम को मुश्किल शृंखलाएं जिताई हैं। कहा जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की गैरहाजिरी में मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें – 3 कारण क्यों हार्दिक पांड्या को हटाकर नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को बनाना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान