Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हर्षित राणा-पथिराना के बाद KKR को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ IPL 2026 से बाहर

After Harshit Rana and Pathirana, KKR suffers another major blow; this star player is also ruled out of IPL 2026.

KKR, IPL 2026: आईपीएल 2025 सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स की फ्रेंचाइजी 14 में से 7 मैच हार कर अंक तालिका में आठवें पायदान पर थी और लगता है कि इस आईपीएल सीजन भी इसका यही हाल रहने वाला है, क्योंकि इस टीम के कई खिलाड़ी एक के बाद एक बाहर हो और रहे हैं।

हर्षित राणा और माथीसा पथिराना के चोटिल होने के बाद एक और खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गया है, जो कि टीम के लिए काफी बड़ा झटका है।

मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी अपना पहला मैच

आईपीएल 2026 सीजन से KKR का कौनसा नया खिलाड़ी बाहर हुआ है के बारे में जानने से पहले एक बार यह जान लीजिए कि इस आईपीएल सीजन कोलकाता नाईट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के साथ अपना फर्स्ट मैच खेलना है। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि पूरा हाउस फुल रहने की उम्मीद है। क्योंकि जब भी दोनों टीमों की टक्कर होती है काफी टफ कंपटीशन देखने को मिलता है।

यह खिलाड़ी हुआ है बाहर

29-year-old Akashdeep will not be able to be part of the Kolkata Knight Riders in IPL 2026 due to a lower back injury.
29-year-old Akashdeep will not be able to be part of the Kolkata Knight Riders in IPL 2026 due to a lower back injury.

दरअसल, आईपीएल 2026 से जो खिलाड़ी बाहर हुआ है वो हैं आकाशदीप। 29 वर्षीय आकाशदीप इंजरी के कारण आईपीएल 2026 में कोलकाता नाईट राइडर्स का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। लोअर बैक इंजरी के चलते वह 2026 आईपीएल सीजन से रुल्ड आउट हो गए हैं।

बता दें कि ऑक्शन के दौरान KKR ने इस गेंदबाज को एक करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और अब उनके अचानक बाहर होने से इसकी तैयारी पर काफी असर पड़ेगा। KKR की फ्रेंचाइजी उनके जगह अपने स्क्वाड में RS अंबरीश, आकाश मधवाल या सिमरजीत सिंह में से किसी एक को चुन सकती है।

यह भी पढ़ें: 2 यौन उत्पीड़न के केस.. अब कोहली और RCB ने बनाई दूरी? ट्रेनिंग सेशन से इस चैंपियन खिलाड़ी को निकाला बाहर

कुछ ऐसे हैं आकाशदीप के आंकड़े

आकाशदीप आईपीएल में अब तक कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाए हैं। 14 मैचों में उन्होंने महज 10 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकोनॉमी 11.82 की रही है। उन्होंने आरसीबी के लिए तीन आईपीएल सीजन में सिर्फ आठ मैच खेले थे और इस दौरान 7 विकेट चटकाए थे। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वह 53 मैचों में 59 विकेट ले चुके हैं।

आकाशदीप का आईपीएल में बेस्ट बोलिंग फिगर 45 रन देकर 3 विकेट है। उन्होंने 54.80 की औसत और 27.8 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें तो इसमें उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 35 रन देखकर चार विकेट है और औसत 26.23 जबकि स्ट्राइक रेट 18.9 का है। उन्होंने इस दौरान एक बार चार विकेट हॉल हासिल किया है।

FAQs

आकाशदीप ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?

10 विकेट

यह भी पढ़ें: Team India के पूरे शेड्यूल की डेट हुई कन्फर्म, 7 T20, 6 ODI और 1 टेस्ट मैच कब-कहां होंगे, जानें पूरी डिटेल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!