Posted inक्रिकेट न्यूज़

IPL 2025 के बाद CSK के मेंटोर नहीं बल्कि सीधे इस जिमेदारी को संभालेंगे एमएस धोनी

After IPL 2025, MS Dhoni will not be the mentor of CSK but will directly handle this responsibility

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज धमाकेदार अंदाज में हो चुका है। इस सीजन में अभी तक आईपीएल की सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस साल भी आईपीएल में खेल रहे है लेकिन जिस तरह से वो अपनी बल्लेबाजी पोजीशन को नीचे लाते जा रहे है उसको देखकर लग रहा है कि वो अब अगले साल आईपीएल से संन्यास ले सकते है और वो अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर नहीं बल्कि इस रोल में नजर आ सकते है।

तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल से संन्यास के बाद एमएस धोनी किस रोल में सीएसके में नजर आ सकते है।

संन्यास के बाद भी चेन्नई से जुड़े रहेंगे धोनी

IPL 2025 के बाद CSK के मेंटोर नहीं बल्कि सीधे इस जिमेदारी को संभालेंगे एमएस धोनी 1

धोनी पहले भी कह चुके है कि वो संन्यास के बाद भी चेन्नई की टीम से जुड़े रहेंगे। धोनी इसके पहले साल 2021 में टीम इंडिया के मेंटोर की भूमिका निभा चुके है लेकिन अब वो चेन्नई के लिए मेंटोर नहीं बल्कि हेड कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते है।

धोनी जैसी शख्सियत है वो अभी भी टीम में मेंटोर की भूमिका में नजर ही आते है बस उनको मेंटोर की उपाधि नहीं दी गई है। आईपीएल 2025 में धोनी नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आ रहे है इसके बाद उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और वो अभी उम्र के जिस पड़ाव में है उसके लिहाज से उनका अगले सीजन में खेलना काफी मुश्किल हो सकता है।

IPL 2025 के बाद हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं धोनी

धोनी अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स में हेड कोच के रूप में नजर आ सकते है। इस साल चेन्नई के हेड कोच स्टीफेन फ्लेमिंग है। वो अभी से ही नहीं बल्कि 2009 से चेन्नई की कोचिंग को सम्भाल रहे है और उनकी वो आईपीएल के सबसे बेहतरीन कोच है। उनकी कोचिंग में सीएसके 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि 10 फाइनल खेलने में सफल हुई है।

फ्लेमिंग को सीएसके की अन्य फ्रेंचाइजी को संभलने की दी जा सकती है जिम्मेदारी

धोनी के आने से फ्लेमिंग को हेड कोच के तौर पर हटाया जा सकता है। फ्लेमिंग आईपीएल में ही नहीं बल्कि अन्य फ्रेंचाइजी में भी चेन्नई के मुख्य कोच की भूमिका निभाते है जिसके चलते उन्हें अब चेन्नई के हेड कोच की जगह अन्य फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच बनाया जा सकता है जैसे कि मुंबई ने महिला जयवर्धने के साथ किया था।

Also Read:VIDEO: पिता बने केएल राहुल को ट्रेविड हेड ने नए अंदाज में दी बधाई, सीधा पीठ पर मारा मुक्का

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!