Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ये 2 खिलाड़ी करेंगे संन्यास का ऐलान, अगला सीजन खेलने की उम्र नहीं दे रही इजाजत

IPL

IPL 2025 : दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग IPL का आग़ाज़ बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। IPLको लेकर सभी टीमें लगातार मेहनत कर रही है। 22 मार्च से क्रिकेट के सबसे बड़े महासंग्रामों में से एक का बिगुल बजने वाला है। इस बार का आईपीएल बेहद खास होने वाला है।

वहीं इस बार के IPL के बाद कई खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हम आको दिल्ली कपिटल्स के दो ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस IPL के बाद अपने सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन है वो दो खिलाड़ी।

फाफ का होगा आखिरी IPL

IPL

इस सूची में पहला नाम जिस खिलाड़ी का है उसने IPL में खूब धूम मचाई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है की इस खिलाड़ी का ये आखिरी सीजन हो सकता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी फाफ डू पलेसिस की। फाफ इस बार दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। बेंगलुरू की टीम ने उन्हे रिलीज जर दिया था जिसके बाद दिल्ली ने उन्हे अपने साथ जोड़ा। लेकिन ऐसा माना जा रहा है की अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए फाफ इस बार IPL से सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। फाफ की उम्र 40 साल है, ऐसे में टी20 खेलना उनके लिए आसान नहीं होने वाला है।

स्टार्क ले सकते हैं संन्यास

वहीं इस टीम से अगला जो नाम है वो भी एक विदेशी खिलाड़ी है। दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं व कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क है। मिचेल स्टार्क भी इस साल दिल्ली की टीम का हिस्सा है। दरअसल ऐज फैक्टर स्टार्क के साथ भी आ रहा है। स्टार्क की उम्र अभी 35 साल है। विदेशी खिलाड़ी जल्द ही सन्यास ले लेते हैं। वहीं स्टार्क की बढ़ती उम्र उनके खेल पर भी असर डाल रही है। स्टार्क और फाफ अगर इस IPL सीजन अच्छा खेल नहीं दिखते हैं तो ये IPL इनका आखिरी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें : IPL 2025 के बाद मुंबई इंडियंस के ये 2 खिलाड़ी कर देंगे संन्यास का ऐलान, फिर इसके बाद नहीं खेलेंगे क्रिकेट

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!