Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कोहली-रोहित और जडेजा के बाद अब मोहम्मद शमी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान!

Mohammed Shami

भारतीय टीम (Team India) के दो दिग्गजों विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये दोनों अब क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कभी भी भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने भी टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

इन तीन खिलाड़ियों के संन्यास के बाद अब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भी अपने संन्यास की घोषणा करने वाले हैं. बता दें कि शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद संन्यास का किया ऐलान

29 जून को बारबाडोस में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 7 रनों से जीत दर्ज कर टीम इंडिया चैंपियन बनी. इसी के साथ पहले विराट कोहली और फिर रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

रोहित-विराट के सन्यास के बाद ही जडेजा ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. अब ये तीनों ही खिलाड़ी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की जर्सी में दिखाई नहीं देंगे. हालाँकि, ये वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए आगे भी खेलते रहेंगे.

मोहम्मद शमी भी लेंगे सन्यास

कोहली-रोहित और जडेजा के बाद अब मोहम्मद शमी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान! 1

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भी आने वाले कुछ समय में अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. दरअसल, शमी को पिछले कुछ समय से टी-20 टीम में नहीं चुना जा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए वो भी इस फॉर्मेट को जल्द ही अलविदा कह सकते हैं.

बता दें कि शमी ने अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2022 में 10 नवम्बर को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उनका ये आखिरी मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का था, जिसमें भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इतने समय से बाहर होने की वजह से शमी भी टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं.

चोट से जूझ रहे हैं Mohammed Shami

स्टार पेसर मौजूदा समय में अपने पैरों की चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने भारत के लिए अपना कोई आखिरी मैच नवंबर 2023 में खेला था, जो कि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला था.

वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद शमी के पैरों की सर्जरी हुई थी और उसके बाद से वे अब तक अपनी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं.

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में बदल जायेंगे टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान, गौतम गंभीर इन 2 खिलाड़ियों को बनाने को तैयार

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!