न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) अपनी टीम के सबसे मजबूत कड़ी हैं और इन्होंने कई यादगार पारियाँ खेली हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, रवींद्र के पिता और माता दोनों ही भारतीय हैं और इनके जन्म के कुछ सालों बाद रोजगार की तलाश में ये भारत छोड़ न्यूजीलैंड चले गए थे।
न्यूजीलैंड में जन्म होने की वजह से इन्हें न्यूजीलैंड की नागरिका मिली और अब ये न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा हैं। रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) के तरह अब और एक भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड की टीम में शामिल होने जा रहा है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं और वहीं कुछ समर्थक इस खिलाड़ी के बारे में जानने को लेकर बेहद ही उत्सुक हैं।
Rachin Ravindra के बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा देश का दामन!

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था और इसी वजह से वो इस टीम का हिस्सा बने। मौजूदा समय में ये अपनी टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं और इसी वजह से इन्हें तवज्जो दी जाती है। अब खबरें आई हैं कि, रवींद्र के बाद एक और भरतेयए खिलाड़ी ने कीवी टीम का दामन थाम लिया है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी स्नेहित रेड्डी हैं, जी हाँ वही स्नेहित रेड्डी जिन्होंने हाल ही में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। इनके बारे में कहा जा रहा है कि, ये महज थोड़े ही समय के अंदर कीवी टीम का अहम हिस्सा बन जाएंगे।
विजयवाड़ा में हुआ था जन्म
मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले स्नेहित रेड्डी का जन्म आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। इनके जन्म के कुछ ही महीनों के बाद इनका परिवार ऑकलैंड में शिफ्ट हो गया और इसके बाद इन्हें न्यूजीलैंड की नागरिकता मिली और ये आज न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, इनके पिता ने हैमिल्टन में रहते हुए वहाँ के लिए क्लब क्रिकेट में हिस्सा लिया है।
इसे भी पढ़ें – टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लग रहा तगड़ा झटका, अचानक 6 खिलाड़ी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान