भारतीय क्रिकेट में बीते कुछ समय से संन्यास का सिलसिला जोरों पर है। कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और अब उनके बाद गुजरात के दिग्गज कप्तान ने भी सन्यास का ऐलान कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी जिसने संन्यास का ऐलान किया है।
इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
दरअसल, जिस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है वह कोई और नहीं बल्कि गुजरात के कप्तान और भारत के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक प्रियांक पंचाल हैं। मालूमों हो कि प्रियांक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए संन्यास का ऐलान किया है।
संन्यास का ऐलान करते हुए प्रियांक पंचाल ने कही ये बात
अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट के जरिए संन्यास का ऐलान करते हुए गुजरात के पूर्ण कप्तान प्रियांक पंचाल ने लिखा, “बड़े होते हुए, हर कोई अपने पिता को आदर्श मानता है। उन्हें अपना आदर्श मानता है, उनसे प्रेरित होता है और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता है। मैं भी उनसे अलग नहीं था। मेरे पिता मेरे लिए लंबे समय तक चलने वाली ताकत के स्रोत थे। उन्होंने मुझे जो ऊर्जा दी, जिस तरह से उन्होंने मुझे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया, एक अपेक्षाकृत छोटे शहर से उठकर एक दिन भारत की टोपी पहनने की ख्वाहिश रखने के लिए प्रोत्साहित किया, उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ।
वह हमें बहुत पहले छोड़ गए, और यह एक ऐसा सपना था, जिसे मैंने लगभग दो दशकों तक, हर मौसम में, आज तक अपने साथ रखा। मैं, प्रियांक पंचाल, तत्काल प्रभाव से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूँ। यह एक भावनात्मक पल है। यह एक समृद्ध पल है। और यह एक ऐसा पल है जो मुझे बहुत कृतज्ञता से भर देता है।
View this post on Instagram
कुछ ऐसा है प्रियांक पंचाल का क्रिकेट करियर
बता दें कि 35 वर्षीय प्रियांक पंचाल भारत के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 127 फर्स्ट क्लास मैचों की 207 पारियों में 8856 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 45.18 की औसत और 53.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद 314 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 29 शतक और 34 अर्धशतक जड़े हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 3672 रन दर्ज है, जो कि उन्होंने 97 मैचों की 97 पारियों में बनाए हैं। उन्होंने 40.80 की औसत और 80.65 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। लिस्ट ए में उनके नाम 136 के बेस्ट स्कोर के साथ 8 शतक और 21 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 1522 रन बनाए हैं, जो कि उन्होंने 59 मैचों के 58 पारियों में 28.71 की औसत और 128.11 के स्ट्राइक रेट से बनाया है। इस दौरान उन्होंने 79 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 9 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 16 विकेट, लिस्ट ए में 4 और टी20 में भी चार विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच इस क्रिकेटर के घर से आई बुरी खबर, इनके भैया-भाभी के साथ बड़ा हादसा, मरते-मरते बची जान