‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक हफ्ते के अंदर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित (Rohit) ने 38 जबकि कोहली (Kohli) ने 36 साल की उम्र में सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लिया।
दोनों के अचानक लिए फैसले ने के बाद अब कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों पर टेस्ट रिटायरमेंट का दबाव बढ़ गया है। रोहित-विराट के रिटायरमेंट के बाद अब एक और खिलाड़ी के संन्यास की खबरें निकलकर सामने आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है ये खिलाड़ी। तो चलिए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में।
कौन है ये खिलाड़ी?

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम अजिंक्य रहाणे है। अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 2023 में आखिरी टेस्ट खेला था। अगले महीने 37 साल के होने जा रहे रहाणे अगर जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दें तो हैरानी नहीं होगी। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट में 5077 रन जुटाए हैं। जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के बाद अब इन 2 खिलाड़ियों के संन्यास का हैं नंबर, कुछ दिनों में कर देंगे अधिकारिक ऐलान
रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2023 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
करियर की शुरुआत और घरेलू क्रिकेट
रहाणे ने 2007-08 सीज़न में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें 2008-09 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में 1000 से अधिक रन बनाना शामिल है। उनके प्रदर्शन ने उन्हें 2011 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम में जगह दिलाई।
अजिंक्य रहाणे का अंतर्राष्ट्रीय करियर
रहाणे ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने धीरे-धीरे टेस्ट टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया और अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में बनाई। लॉर्ड्स में 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी शानदार 103 रनों की पारी को भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण माना जाता है।
रहाणे ने विदेशों में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और उन्हें एक भरोसेमंद विदेशी बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 85 टेस्ट मैचों में 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 188 है, जो उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
एकदिवसीय करियर
रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 90 एकदिवसीय मैचों में 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 111 है, जो उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। हालांकि, वह एकदिवसीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे।
टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर
रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने भारत के लिए 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 20.83 की औसत से 375 रन बनाए हैं।