Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025): चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम का अगला मिशन एशिया कप 2025 का है। यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा और इसके लिए बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि, भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए खिलाड़ियों को भी शॉर्टलिस्टेड किया जा रहा है और सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही खुश नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि, भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में कई खतरनाक खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

Asia Cup 2025 में मिलेगा चैंपियंस ट्रॉफी वाले खिलाड़ियों को मौका

Arshdeep Singh

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा जिस टीम का ऐलान किया जाएगा उस टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के कई खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि, भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की टीम में 7 ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा जो विनिंग टीम का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनेजमेंट के द्वारा ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को चयन के लिए मौका दिया जा सकता है।

इन 5 खिलाड़ियों का चयन भी माना जा रहा है पक्का

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए मैनेजमेंट के द्वारा भारतीय स्क्वाड में चुने जाने वाले 5 खिलाड़ियों का चयन लगभग पक्का माना जा रहा है। भारतीय समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही खुश नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि, भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का चयन पक्का माना जा रहा है।

3 जगहों के लिए 6 खिलाड़ियों में होगी जद्दोजहद

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की टीम में आखिरी 3 स्थान के लिए मैनेजमेंट के द्वारा 6 खिलाड़ियों में से चयन किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, एक ऑलराउंडर के तौर पर मैनेजमेंट के द्वारा शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी में से एक खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह में से एक खिलाड़ी का चयन किया जाएगा और वहीं रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव में से एक खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट के लिए चुना जाएगा।

इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही खत्म हो चूका इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब टीम इंडिया में वापसी की बची झूठी आस

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...