इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुआ। इस दौरान खाली 77 स्लॉट्स को भरने के लिए इतने ही खिलाड़ियों को खरीदा गया और टीमों ने कुल 215.45 करोड़ की धनराशि खर्च की। सबसे महंगे खिलाड़ी के मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने बाजी मारी और उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा।
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने अपने स्क्वाड में 25-25 खिलाड़ी पूरे किए। यह शायद पहला मौका है, जब लीग में हर एक टीम ने स्क्वाड की लिमिट पूरी की। स्क्वाड के फाइनल होते ही यह भी लगभग साफ़ हो गया है कि किस टीम की लीडरशिप कौन संभालेगा।
IPL 2026 के लिए सभी टीमों के कप्तान और उपकप्तान की तस्वीर हुई साफ़

इस बार IPL में मिनी ऑक्शन हुआ, इसी वजह से बहुत ज्यादा बड़े खिलाड़ी नीलामी में नहीं नजर आए लेकिन फिर भी कई प्रमुख खिलाड़ियों पर दांव लगाया गया। काफी सारी टीमों ने अपने कप्तानों के नाम ऑक्शन से पहले ही तय कर दिए थे और उपकप्तानी को लेकर भी हिंट मिल चुका था कि किसे जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
ऐसे में आप भी जानने को उत्सुक होंगे कि इस बार कौन किस टीम का कप्तान है और किसे उपकप्तानी सौंपी गई है। तो चलिए नीचे हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।
IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तान और उपकप्तान
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – IPL 2026 के लिए आरसीबी ने अपने कप्तान और उपकप्तान में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले सीजन रजत पाटीदार ने खिताब जिताया था और इस बार भी उनके ऊपर ही भरोसा बरकरार रखा गया है। वहीं, उपकप्तान के रूप में विकेटकीपर जितेश शर्मा को फिर से नियुक्त किया है।
2. पंजाब किंग्स – केकेआर से पंजाब में आने वाले श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से कप्तान बनाया गया है। श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं, उपकप्तानी के लिए अनुभवी मार्कस स्टोइनिस आदर्श खिलाड़ी लगते हैं, क्योंकि उन्होंने बिग बैश लीग में कप्तानी भी की है।
3. चेन्नई सुपर किंग्स – IPL 2026 के लिए रुतुराज गायकवाड़ पूरी तरह फिट हैं, इसलिए सीएसके की कमान इस बार एमएस धोनी नहीं, रुतुराज ही संभालेंगे। वहीं, उपकप्तानी के लिए राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के माध्यम से आए संजू सैमसन को नियुक्त किया जा सकता है।
4. मुंबई इंडियंस – पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंपी है। हार्दिक का उपकप्तान के रूप में साथ सूर्यकुमार यादव देंगे। सूर्या ने पिछले सीजन हार्दिक की गैरमौजूदगी में सीजन के पहले मैच में कप्तानी भी की थी।
5. लखनऊ सुपर जायंट्स – IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत ही संभालेंगे। पिछले सीजन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन साधारण रहा था, फिर भी उनके ऊपर ही भरोसा बरकरार रखा गया है। वहीं, निकोलस पूरन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
6. राजस्थान रॉयल्स – IPL का पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने अभी आधिकारिक रूप से कप्तान और उपकप्तान की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी जा सकती है और उनके डिप्टी के रूप में रियान पराग को नियुक्त किया जा सकता है।
7. कोलकाता नाइट राइडर्स – केकेआर ने पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया था और शायद इस बार भी उन्हें ही कमान सौंपी जा सकती है। वहीं, उपकप्तानी के मोर्चे पर कैमरन ग्रीन या फिर सुनील नरेन को नियुक्त किया जा सकता है।
8. सनराइजर्स हैदराबाद – IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एक बार फिर से पैट कमिंस ही संभालेंगे। उपकप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी जा सकता है, जो घरेलू क्रिकेट में बतौर कप्तान अच्छा काम कर रहे हैं।
9. दिल्ली कैपिटल्स – स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते नजर आ सकते हैं। अक्षर की अगुवाई में पिछले सीजन टीम प्लेऑफ से चूक गई थी लेकिन फिर बह िउनके ऊपर भी भरोसा कायम रखा गया है। वहीं, उपकप्तान केएल राहुल को बनाया जा सकता है।
10. गुजरात टाइटंस – IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल ही करेंगे, जो भारत के टेस्ट व वनडे फॉर्मेट में भी कप्तान हैं। वहीं, उपकप्तान राशिद खान को बनाया गया है।
FAQs
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन होगा?
राजस्थान रॉयल्स ने अपना कप्तान किसे बनाया है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने, RCB और मुंबई इंडियंस की लगी सबसे मजबूत