Rohit-Virat Next ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेल रही है। इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को हुई थी और आज दूसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होना है।
इस ODI सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हिस्सा ले रहे हैं। फैंस को ये दोनों सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल व टेस्ट को इन्होंने अलविदा कह दिया है।
सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने के कारण रोहित-विराट कई महीनों तक मैदान से रहेंगे दूर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त हो जाने के बाद, फैंस को अपने दो चहेते सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली को वापस मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजारकरना पड़ेगा। जैसा कि हमने बताया, ये दोनों टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। इसी वजह से ये दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और ना ही इसके बाद 7 फरवरी से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे।
इसी वजह से फैंस को कई महीनों तक रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ये दोनों आईपीएल 2026 में तो नजर आएंगे लेकिन भारतीय टीम के लिए खेलते हुए सीधे लगभग 150 दिन बाद ही नजर आएंगे।
इस टीम के खिलाफ IPL 2025 के बाद ODI सीरीज में रोहित-विराट का दिख सकता है जलवा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हो जाएंगे। इसी वजह से भारत को टी20 वर्ल्ड कप के बाद कुछ महीनों तक एक भी मैच नहीं खेलना है। टीम इंडिया की वापसी अफगानिस्तान के खिलाफ देखने को मिलेगी, जब 1 टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे।
दरअसल, अफगानिस्तान की टीम जून में भारत के दौरे पर आएगी। इसी दौरान वनडे सीरीज खेली जानी है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, हर एक ODI सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। इसी वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हमें खेलते नजर आ सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित-विराट नहीं खेले तो इंग्लैंड दौरे पर ही आएंगे नजर
हालांकि, संभावना यह भी है कि अफगानिस्तान के खिलाफ बीसीसीआई अपने मुख्य खिलाड़ियों को खिलाने के बजाय दूसरे दर्जे की टीम खिला सकती है, जिसके कारण ODI सीरीज में मुख्य खिलाड़ियों के बजाय नए चेहरों को मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर ये दोनों हमें सीधे जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर ही नजर आ सकते हैं।
जुलाई में टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां पर 5 टी20 के साथ-साथ 3 वनडे भी खेले जाने हैं। इंग्लैंड जैसे बड़ी टीम के खिलाफ टीम इंडिया निश्चित रूप से अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ उतरना चाहेगी। इसी वजह से ODI सीरीज में हमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिल सकता है।
भारत के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | स्थान | भारतीय समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टी20I | बुधवार, 1 जुलाई 2026 | चेस्टर-ले-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड | रात 11:00 बजे |
| दूसरा टी20I | शनिवार, 4 जुलाई 2026 | मैनचेस्टर, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20I | मंगलवार, 7 जुलाई 2026 | नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज | रात 11:00 बजे |
| चौथा टी20I | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 | ब्रिस्टल, काउंटी ग्राउंड | रात 11:00 बजे |
| पांचवां टी20I | शनिवार, 11 जुलाई 2026 | साउथैम्पटन, द रोज़ बाउल | रात 11:00 बजे |
| पहला वनडे | मंगलवार, 14 जुलाई 2026 | बर्मिंघम, एजबेस्टन | शाम 5:30 बजे |
| दूसरा वनडे | गुरुवार, 16 जुलाई 2026 | कार्डिफ, सोफिया गार्डन्स | शाम 5:30 बजे |
| तीसरा वनडे | रविवार, 19 जुलाई 2026 | लंदन, लॉर्ड्स | दोपहर 3:30 बजे |
FAQs
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद, रोहित-विराट भारत के लिए किस टीम के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं?
इंग्लैंड दौरे पर भारत को कितने ODI खेलने हैं?
यह भी पढ़ें: कौन हैं ये क्रिस्टिन क्लार्क, जिसने राजकोट ODI में कर डाला रोहित-विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को OUT