Retirement: पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है जैसे क्रिकेट जगत में संन्यास की बाढ़ आ गई हो। एक के बाद एक संन्यास का सिलसिला चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में कई दिग्गजों ने संन्यास (Retirement) का ऐलान किया है। जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, ग्लेन मैक्सवेल और भी कई नाम शामिल है।
अब इस खिलाड़ी ने टेस्ट के बाद सफेद गेंद से भी संन्यास (Retirement) लेने का फैसला कर लिया है। दिग्गज ने पहले ही टेस्ट को अलविदा कह दिया था अब वह बहुत ही जल्द सफेद गेंद क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान करने वाला है। इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। तो आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-
कहा टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा
पिछले कुछ दिनों से संन्यास (Retirement) का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक खिलाड़ी लगातार अपने संन्यास का ऐलान कर रहे हैं। अब जिस खिलाड़ी ने संन्यास लिया है वह कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) हैं। एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच के पहले मैच के दौरान ही संन्यास की घोषणा कर दी। 38 साल के एंजेलो ने श्रीलंका के लिए कई महत्वपूर्ण और यादगार मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने अपने देश को दिया धोखा, नीदरलैंड से कर लिया इंटरनेशनल डेब्यू
क्या Angelo Mathews सफेद गेंद से भी लेंगे Retirement ?
एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब सवाल यह कि क्या वह सफेद गेंद में बने रहेंगे या वह सीमित ओवरों के दोनो प्रारूपों को भी जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं। क्योंकि, 38 साल के एंजेलो की उम्र अब उन्हें आगे खेलने की और इजाजत नहीं देती है।
इन सबके बीच ही एक रिपोर्ट आ रही है कि एंजेलो मैथ्यूज आगामी 2026 टी20 विश्व कप के बाद उम्मीदतन सफेद गेंद क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। वह इस विश्व कप के बाद पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय कह सकते हैं। बता दें 2026 टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेगा।
Angelo Mathews targets to sign off from white ball cricket after the 2026 T20 World Cup. pic.twitter.com/t0vxQtSFvc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 17, 2025
कुछ ऐसे हैं शानदार आंकड़े
एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने अपने करियर में न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी धमाल मचाया है। उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 24 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। अगर उनके फर्स्ट क्लास , लिस्ट ए और टी20 फॉर्मेट को मिलाया जाए तो उन्होंने कुल 24233 रन बनाए हैं।
मैथ्यूज के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 118 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 210 पारियों में उन्होंने 44.62 की औसत से 8167 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 45 अर्धशतक जड़े हैं।