Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

विराट-रोहित के बाद इस भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, देश को अपने प्रदर्शन से जिताए कई अहम मैच

Retirement

Retirement: भारतीय टीम (Team India) फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनो टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के आगाज से कुछ दिन पहले टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

इस खबर में फैंस को काफी आहत किया था। इन दोनो दिग्गजों के संन्यास (Retirement) के बाद अब एक और खिलाड़ी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने देश को कई बार अपने प्रदर्शन से जीत दिलाी है। आईए जानते  हैं कौन है वो खिलाड़ी-

विराट-रोहित के बाद इस दिग्गज ने किया Retirement का ऐलान

Lalit Upadhyay

मई का महीना भारतीय क्रिकेट के लिए काफी भारी रहा, क्योंकि मई के महीने में भारत के 2 दिग्गजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया था। रोहित ने 7 मई की शाम अपने इंस्टा स्टोरी के जरीए अपने संन्यास की खबर दी तो वहीं कोहली ने 12 मई को को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरीए टेस्ट से संन्यास की घोषणा की। 

अब भारत के एक और दिग्गज खिलाड़ी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं  बल्कि टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय (Lalit Upadhyay) हैं। 

X पोस्ट के जरिए दी जानकारी

हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने 22 जून को अपने संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, ‘आज, मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा करता हूँ।” 

इसके आगे वह भावुक दिखे, उन्होंने कहा कि ,’यह क्षण उनके लिए काफी कठिन है, लेकिन हर एथलीट को एक न एक दिन इसका सामना करना ही पड़ता है। हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गौरव रहा है।’

यह भी पढ़ें: रणजी क्या, काउंटी तक खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन गंभीर की जिद्द से खेलेगा एजबेस्टन टेस्ट

2021 में मिला था अर्जुन पुरस्कार 

भारतीय हॉकी में ललित के योगदान के लिए उन्हें साल 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उनकी उपलब्धियों में कई मेडल शामिल है। वह टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का भी हिस्सा थे। 

इसके अलावा ललित ने ओलंपिक में 2 पदक जीते हैं। उन्होंने 2014 में वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था। जब भारतीय हॉकी टीम लंबे समय के बाद ओलंपिक में पदक जीती थी तब भी वह टीम का  हिस्सा थे और उन्होंने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत ने 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों में फिर से कांस्य पदक जीता और ललित इस टीम में भी थे।

यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही रोहित शर्मा की छुट्टी!, अब ये IPL खिलाड़ी संभालेगा ODI कप्तानी, BCCI जिम्मेदारी देने को राजी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!