Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस गेंदबाज का एक्शन पाया गया अवैध, ICC ने किया सस्पेंड

Ahead of the T20 World Cup, this bowler's action was found to be illegal, and the ICC has suspended him.

T20 World Cup 2026: इस समय हर किसी का ध्यान टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिका हुआ है, क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में गिनती के दिन बचे हुए हैं। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने एक खिलाड़ी को इलीगल बॉलिंग एक्शन के चलते बैन कर दिया है।

आईसीसी ने किया इस खिलाड़ी को बैन

The ICC has banned Isani Vaghela of the USA women's cricket team due to an illegal bowling action.
The ICC has banned Isani Vaghela of the USA women’s cricket team due to an illegal bowling action.

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इलीगल बॉलिंग एक्शन के चलते अमेरिका महिला क्रिकेट टीम की ईसानी वाघेला को बैन कर दिया है। ईसानी वाघेला को अवैध एक्शन होने के चलते बैन का सामना करना पड़ा है और अब जब तक वह वापस से अपना बोलिंग टेस्ट करवा कर उसे पास नहीं कर लेती, गेंदबाजी करने के लिए एलिजिबल नहीं हो पाएंगी।

प्रेस रिलीज जारी कर आईसीसी ने बताया कि आईसीसी की इवेंट पैनल द्वारा जैसे ही इस बात की पुष्टि की गई कि अमेरिका की गेंदबाज ईसानी वाघेला अवैध बॉलिंग एक्शन का इस्तेमाल कर रही हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है।

मैच अधिकारियों ने दर्ज कराई थी शिकायत

आईसीसी ने बताया कि नेपाल में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2026 में आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका के मैच में ईसानी वाघेला की गेंदबाजी पर मैच के बाद मैच अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

इवेंट पैनल ने 20 साल के इस खिलाड़ी के बॉलिंग एक्शन की समीक्षा की और निष्कर्ष निकाला कि वह एक इलीगल बॉलिंग एक्शन का उपयोग कर रही हैं, जिसके चलते उन्हें नियमों के अनुच्छेद 6.7 के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: “When SKY is there, don’t fear,” प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कही बड़ी बात, इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

इस तरह हटेगा बैन

बता दें कि ईसानी वाघेला का बैन तब तक लागू रहेगा जब तक वह अपनी गेंदबाजी एक्शन का फिर से जांच नहीं करा लेतीं और उससे पास नहीं कर लेतीं। मालूम हो कि वो बल्लेबाजी कर सकती है, मुकाबलों में हिस्सा ले सकती हैं। मगर उन्हें गेंदबाजी की इजाजत नहीं है।

रिसेंट समय में कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन

मालूम हो कि ईसानी वाघेला ने अपने अंतिम पांच मैचों में क्रमशः 16, 5, नाबाद 32, 1 और 5 रन की पारी खेली है। वहीं बॉलिंग पर बैन लगने से पहले उन्होंने दो मैचों में गेंदबाजी की थी और दोनों दौरान वह विकेटलेस रही थीं। लेकिन ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 31 विकेट चटका चुकी हैं और 277 रन भी बनाए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि उनका एक्शन कब तक सुधरेगा और उनपर से बैन कब हटेगा।

FAQs

ईसानी वाघेला की उम्र क्या है?

20 साल

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, टीम्स, डेट, टाइम, ग्राउंड, कप्तान, कोच, हिस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकरी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!