Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 से पहले Aiden Markram को मिली नई टीम, 7 करोड़ की मोटी रकम में इस फ्रेंचाइजी को किया ज्वाइन

Aiden Markram
Aiden Markram

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक एडेन मार्करम (Aiden Markram) को सीमित ओवरों की क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है और फिर चाहे ओडीआई हो या टी20आई इनका बल्ला हर एक जगह पर जमकर बरसा है। ये इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी जाना पहचाना चेहरा हैं और आईपीएल में इन्होंने ढेरों रन बनाएं हैं।

एडेन मार्करम (Aiden Markram) साल 2021 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स के साथ की थी. लेकिन साल 2022 में इन्होंने हैदराबाद का खेमा जॉइन कर लिया और साल 2024 तक ये सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे। आईपीएल 2025 ये एडेन मार्करम (Aiden Markram) लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे और इन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली थी।

लेकिन अब खबरें आई हैं कि, आईपीएल 2026 के पहले एडेन मार्करम (Aiden Markram) को एक दूसरी टीम ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है और अब ये आगामी टूर्नामेंट में इसी टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Aiden Markram बने इस टीम का हिस्सा

Aiden Markram got a new team before IPL 2026, joined this franchise for a huge amount of Rs 7 crore
Aiden Markram got a new team before IPL 2026, joined this franchise for a huge amount of Rs 7 crore

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए कई यादगार पारियां खेलने वाले बेहतरीन खिलाड़ी एडेन मार्करम (Aiden Markram) के बारे में यह खबर आई है कि, अब इन्होंने नई टीम को जॉइन कर लिया है। मार्करम के बारे में वायरल हुई इस खबर को सुनने के बाद सभी खेल प्रेमी बेहद ही उत्साहित नजर आए हैं और ये जानना चाहते हैं कि, इन्होंने किस टीम को जॉइन कर लिया है।

लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि, एडेन मार्करम (Aiden Markram) को किसी दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल बात यह है कि, मार्करम को दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग में दूसरी टीम के साथ जोड़ा गया है। ये अब आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की सह-फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स के लिए SA20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। मार्करम को डरबन ने 7 करोड़ की भारी-भरकम कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

इसे भी पढ़ें – एशिया कप से पहले टीम को लगा बड़ा झटका! चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ कप्तान, अब 38 वर्षीय खिलाड़ी संभालेगा कमान

Sunrisers Eastern Cape का हिस्सा था Aiden Markram

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एडेन मार्करम (Aiden Markram) SA20 लीग के शुरुआती सीजन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) के साथ जुड़े हुए थे। ये सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) की कप्तानी कर रहे थे। महज 3 सत्रों में ही इन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 2 बार शुरुआती सीजन में जीत मिली है। लेकिन ये साल 2025 में खेली गए सत्र में टीम को चैंपियन बनाने में फेल हुए थे।

इस प्रकार का रहा है क्रिकेट करियर

अगर बात करें दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एडेन मार्करम (Aiden Markram) के टी20 करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 200 मैचों की 188 पारियों में 30.69 की बेहतरीन औसत और 133.03 के स्ट्राइक रेट से 4881 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक शतकीय और 32 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं बॉलिंग करते हुए इन्होंने 7.60 की इकॉनमी रेट से 47 विकेट अपने नाम किए हैं।

FAQs

एडेन मार्करम आईपीएल 2025 में किस टीम का हिस्सा थे?
एडेन मार्करम आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का हिस्सा थे।
SA20 लीग 2024-25 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी कौन कर रहा था?
SA20 लीग 2024-25 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी एडेन मार्करम कर रहे थे।
एडेन मार्करम को कितने करोड़ रुपयों में डरबन सुपर जाइंट्स ने खरीदा है?
एडेन मार्करम को 7 करोड़ रुपयों में डरबन सुपर जाइंट्स ने खरीदा है।

इसे भी पढ़ें – Aries Kollam Sailors vs Kochi Blue Tigers, Final Match Preview in hindi: जानें कौन सी टीम बनेगी चैंपियन? पिच, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड, प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!