Alcohol ruined the career of this Indian batsman, he used to be drunk from morning till evening, his liver also got damaged

दारू एक ऐसी चीज जिसने कइयों के जीवन बर्बाद किए हैं। दारू के वजह से लोगों ने अपने जीवन में बहुत कुछ खोया है और आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने दारू के चलते अपना पूरा करियर बर्बाद बात कर लिया। वरना वह आज सचिन-विराट से भी बड़ा खिलाड़ी बन सकता था।

इस खिलाड़ी ने बर्बाद किया दारू से करियर

vinod kambli

बता दें कि जिस खिलाड़ी ने दारू के चलते अपना करियर बर्बाद किया वह कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) हैं। मालूम हो कि कांबली और सचिन दोनों ने आसपास डेब्यू किया था और शुरुआती समय में कांबली काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्हें दारू की लत लग गई और वह अधिकतर समय इसके नशे में रहने लगे, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा और फिर उनका करियर धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म हो गया।

बीमारी से जूझ रहे हैं कांबली

दारू की खराब लत की वजह से विनोद कांबली को कई चीजों का सामना करना पड़ा। वह कई बार उम्मीद से ज्यादा बीमार रहे। कुछ समय पहले भी वह बहुत अधिक बीमार हो गए थे, जिसके बाद कई भारतीय क्रिकेटर्स ने मिलकर उनका इलाज करवाया। कई अन्य खिलाड़ियों ने कांबली की पहले भी मदद की हुई है।

कुछ ऐसा है विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 227 के बेस्ट स्कोर के साथ 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। विनोद कांबली ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 104 वनडे मैचों की 97 पारियों में 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए हैं। इस ड्रोन उन्होंने 106 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाया है।

यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W..’, वनडे क्रिकेट में हंसी का पात्र बना पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान ने खूब धोया, पूरी टीम 57 रनों पर पहुंची पवेलियन