Saurabh Netravalkar’s all-time Test XI: भारत से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रावलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया पहुंच चुके हैं और एक बार फिर अमेरिकी क्रिकेट टीम की ओर से अपनी गेंदबाजी से कमाल करने को तैयार हैं। बीते टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कमाल किया था और एक अलग छाप छोड़ी थी।
इस बार भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है और इन्हीं सब चीजों के बीच उनकी टेस्ट क्रिकेट की बेस्ट प्लेइंग 11 सामने आई है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की अपनी ऑल टाइम टेस्ट 11 का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को मौका दिया है। उनकी 11 में टीम इंडिया के भी दो खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
Saurabh Netravalkar ने चुनी ऑल-टाइम टेस्ट 11

34 साल के सौरभ नेत्रावलकर (Saurabh Netravalkar) ने भारत में मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट और वह इंडिया के लिए अंडर-19 भी खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में USA के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से लगातार इस टीम के लिए खेलते चले आ रहे हैं। उन्होंने इस टीम के लिए अब तक 67 वनडे मैच खेले हैं और 41 टी20 मैच में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्हें वनडे में 108 और टी20 में 40 सफलता हासिल हुई है और उन्होंने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट 11 का चयन किया।
उन्होंने अपनी ऑल टाइम टेस्ट 11 में बतौर ओपनर सदी के दो सबसे खतरनाक और सबसे विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और वीरेंद्र सहवाग को जगह दी। इसके बाद उन्होंने नंबर तीन पर 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले ब्रायन लारा को चुना। नंबर चार पर उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को जगह दी। वहीं पांच पर बतौर ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को शामिल किया।
छठे नंबर पर कप्तान के तौर पर रिकी पोंटिंग को जगह दी है। वहीं एडम गिलक्रिस्ट को सातवें नंबर पर रखा है। सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी ऑल-टाइम टेस्ट 11 में स्पिनर के तौर पर शेन वॉर्न को जगह दी। इसके बाद बतौर तेज गेंदबाज डेल स्टेन, ग्लेन मैकग्रा और वसीम अकरम को चुना।
Rooted in India, rising with USA! 👍🏻
Mumbai-born USA pacer Saurabh Netravalkar opens up on staying connected to his Indian roots in our ‘Know Your Player’ segment!
ICC Men’s #T20WorldCup 2026, #INDvUSA | SAT, 7th FEB, 6 PM pic.twitter.com/edNSOrfeJl
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 3, 2026
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल
सौरभ नेत्रावलकर की ऑल-टाइम टेस्ट XI
मैथ्यू हेडन, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, रिकी पोंटिंग (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, डेल स्टेन, ग्लेन मैकग्रा और वसीम अकरम।