Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा ऐलान, एशियन गेम्स 2026 में भारत के मैचों की डेट फाइनल

Amid the T20 World Cup, India's matches at the 2026 Asian Games are scheduled to be played in a major announcement.

Asian Games 2026: इस समय हर किसी का ध्यान टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिका हुआ है, क्योंकि सुपर 8 के मुकाबले करीब आ गए हैं और भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में डोमिनेट करते नजर आ रही है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है और शेड्यूल के साथ ही साथ एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन हर कोई काफी ज्यादा खुश है।

Asian Games 2026 का शेड्यूल आया सामने

The men's cricket matches at the Asian Games 2026 will begin on September 24 and the final will be played on October 3.
The men’s cricket matches at the Asian Games 2026 will begin on September 24 and the final will be played on October 3.

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आयोजन जापान के ऐची प्रीफेक्चर में होने जा रहा है और इसमें कुल 38 खेल खेले जाएंगे। इन खेलों में से एक क्रिकेट भी है। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मैचों की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 3 अक्टूबर तक चलेगा।

17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेंगे मैच

दरअसल, 17 अक्टूबर से एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में विमेंस क्रिकेट टीम के मुकाबले खेले जाएंगे और इसका फाइनल 22 तारीख को होगा। वहीं मेंस क्रिकेट मैचों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी और इसका फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी दौरान टीम इंडिया भी हमें खेलते दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे इतने मैच, नहीं तो सुपर-8 से ही होना पड़ेगा बाहर

सूर्या और हरमन करेंगे कप्तानी

रिपोर्ट्स है कि एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत की मेंस टी20 टीम को लीड करने की जिम्मेदार सूर्यकुमार यादव वहीं विमेंस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर संभालते दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स है कि बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के लिए फुल फ्लेज्ड स्क्वाड भेजने का फैसला कर रही है। दरअसल, बीते एशियन गेम्स में भारत की ए टीम भेजी गई थी और उस दौरान उसने गोल्ड जीता था।

एशियन गेम्स 2026 – वुमेंस क्रिकेट शेड्यूल

तारीख दिन मैच इंडियन टाइम (IST)
17 सितंबर 2026 गुरुवार क्वार्टर-फाइनल 1 सुबह 5:30
17 सितंबर 2026 गुरुवार क्वार्टर-फाइनल 2 सुबह 10:30
18 सितंबर 2026 शुक्रवार क्वार्टर-फाइनल 3 सुबह 5:30
18 सितंबर 2026 शुक्रवार क्वार्टर-फाइनल 4 सुबह 10:30
20 सितंबर 2026 रविवार सेमी-फाइनल 1 सुबह 5:30
20 सितंबर 2026 रविवार सेमी-फाइनल 2 सुबह 10:30
22 सितंबर 2026 मंगलवार ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30
22 सितंबर 2026 मंगलवार गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30

एशियन गेम्स 2026 – मेंस क्रिकेट शेड्यूल

तारीख दिन मैच इंडियन टाइम (IST)
24 सितंबर 2026 गुरुवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 1 सुबह 5:30
24 सितंबर 2026 गुरुवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 2 सुबह 10:30
25 सितंबर 2026 शुक्रवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 3 सुबह 5:30
25 सितंबर 2026 शुक्रवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 4 सुबह 10:30
26 सितंबर 2026 शनिवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 5 सुबह 5:30
26 सितंबर 2026 शनिवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 6 सुबह 10:30
28 सितंबर 2026 सोमवार क्वार्टर फाइनल 1 सुबह 5:30
28 सितंबर 2026 सोमवार क्वार्टर फाइनल 2 सुबह 10:30
29 सितंबर 2026 मंगलवार क्वार्टर फाइनल 3 सुबह 5:30
29 सितंबर 2026 मंगलवार क्वार्टर फाइनल 4 सुबह 10:30
1 अक्टूबर 2026 गुरुवार सेमीफाइनल 1 सुबह 5:30
1 अक्टूबर 2026 गुरुवार सेमीफाइनल 2 सुबह 10:30
3 अक्टूबर 2026 शनिवार ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30
3 अक्टूबर 2026 शनिवार गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30

FAQs

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की शुरुआत कब होगी?

17 सितंबर से

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 के लिए भारत की टीम आई सामने, सूर्या(कप्तान), अभिषेक, ईशान, तिलक, दुबे…..

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!