Indian Cricketer: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आज भारत का बच्चा-बच्चा जान रहा है। वैभव ने कुछ ही समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना काफी नाम बना लिया है और उनकी तुलना सदी के सबसे महान खिलाड़ियों से की जा रही है। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
इसको लेकर हर कोई काफी ज्यादा खुश है और उनकी सराहना कर रहा है। लेकिन उनके पिता उनकी तारीफ करते दिखाई नहीं दे रहे और उन्हें बड़ा क्रिकेटर नहीं मानते।
फाइनल मैच में वैभव के बल्ले से आए 175 रन

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ओपनिंग करते हुए 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के देखने को मिले। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था, जो कि अंडर-19 वर्ल्ड कप हिस्ट्री का दूसरा, जबकि अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक है।
उनकी पारी की मदद से इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाने में कामयाबी हासिल की और अंत में 100 रनों से मैच भी जीता। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच वैभव सूर्यवंशी बने और ओवरऑल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
A knock that will be relived in history for years to come from Vaibhav Sooryavanshi in the #U19WorldCup Final 🤯
Watch his full Aramco Player of the Match highlights here 👉 https://t.co/8sFBZ1p9ak pic.twitter.com/9NIOeQYxdK
— ICC (@ICC) February 6, 2026
यह भी पढ़ें: ग्रुप A अपडेट: PAK vs NED जीत के बाद पाकिस्तान टॉप पर, जानिए टीम इंडिया का स्थान
Vaibhav Sooryavanshi के पिता ने कही यह बात
वैभव सूर्यवंशी के पिता ने कहा, मैं वैभव को तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा, जब तक वह टेस्ट नहीं खेल लेता।” वैभव के पिता का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट का अल्टीमेट फॉर्मेट है और वही खिलाड़ी सबसे बड़ा, सबसे बेहतरीन माना जाता है, जो टेस्ट खेले और उसमें भी अच्छा करें, क्योंकि टेस्ट विकेट में ही आपकी काबिलियत का असली इम्तिहान होता है।
अब तक कुछ ऐसा रहा है करियर
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका कब मिलेगा यह तो वक्त बताएगा। लेकिन अभी उन्हें ओवरऑल इंडिया अंडर-19 टीम और बिहार क्रिकेट टीम के लिए जितने भी मौके मिले हैं उसमें कमाल का प्रदर्शन किया है।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 207 रन, 8 लिस्ट ए मैचों की 8 पारियों में 353 रन और 18 टी20 मैचों की 18 पारियों में 701 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने ओवरऑल 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने 6 मैचों के 10 पारियों में 331 रन और यूथ वनडे मैचों में 25 मैचों की 25 पारियों में 1412 रन बनाए हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: PAK vs NED: पाकिस्तान की रोमांचक जीत, नीदरलैंड 3 विकेट से पस्त, इन दो स्टार खिलाड़ियों ने पलटा मैच