Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

संन्यास के बाद Dhoni-Kohli पर Amit Mishra ने उगला जहर, दोनों पर लगाया ये गंभीर इल्जाम

Amit Mishra

Amit Mishra : संन्यास के बाद अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने एक तीखे बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। इस अनुभवी स्पिनर ने एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने अपने करियर में आई बड़ी असफलताओं के लिए दोनों दिग्गजों को जिम्मेदार ठहराया है। Amit Mishra के बयान ने कई क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। उनके आरोपों ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है।

Amit Mishra ने उगला जहर

Amit Mishra

क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा करने के बाद अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने अपने करियर के दौरान चयन प्रक्रिया पर कुछ बेबाक टिप्पणियां की हैं। उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई है कि क्या टीम चयन में फेवरेटिज्म (पक्षपात) होता है।

Amit Mishra ने बेबाकी से कहा, “कुछ खिलाड़ी कप्तान के पसंदीदा होते हैं, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन आपको कभी डरना नहीं चाहिए। जब ​​आपको मौका मिलेगा, तो आपका प्रदर्शन खुद बोलेगा।” उनके कहे शब्द बताते हैं कि कैसे टीम चयन सिर्फ प्रदर्शन से नहीं बल्कि कप्तानों की व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से भी प्रभावित होता है।

ये भी पढ़ें- Cricketers Played Two Countries: उन सभी दिग्गज क्रिकेटरों के नाम जो 2 देशों के लिए खेल चुके इंटरनेशनल क्रिकेट

Dhoni-Kohli पर आरोप

कप्तानों के साथ अपने संबंधों को लेकर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने कहा है कि MS Dhoni के साथ उनके हमेशा “बेहतरीन संबंध” रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने टीम में अपनी जगह के बारे में स्पष्टता चाही, तो धोनी ने उन्हें साफ-साफ कह दिया कि वह “टीम संयोजन” में फिट नहीं बैठते।

हालांकि, Virat Kohli के साथ मामला अलग था। मिश्रा ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार कोहली से अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट जानकारी मांगी थी, लेकिन कोहली ने बस “मैं आपको बता दूंगा” कहकर टाल दिया था। मिश्रा ने स्वीकार किया कि संवाद की इस कमी ने उन्हें, खासकर अपने करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर, असमंजस और अनिश्चितता की स्थिति में डाल दिया।

प्रसिद्ध और शक्ति ने Kohli को बदला

मिश्रा ने कोहली के व्यक्तित्व के बारे में एक साहसिक बयान (Bold Statement) देते हुए कहा कि “प्रसिद्ध और शक्ति ने विराट कोहली को बदल दिया।” उनके अनुसार, सुपरस्टार बनने के बाद कोहली का व्यवहार और दृष्टिकोण पहले जैसा नहीं रहा। इसके विपरीत, मिश्रा ने रोहित शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपार सफलता प्राप्त करने के बाद भी, रोहित पहले जैसे ही मिलनसार बने हुए हैं।

मिश्रा ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट में सिर्फ अच्छा प्रदर्शन ही काफी नहीं है। टीम में जगह पक्की करने के लिए कप्तान Good Books में भी बने रहना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा, “पसंद किया जाना चयन में एक बड़ी भूमिका निभाता है,” और इस अलिखित सच्चाई पर Amit Mishra ने जोर दिया जिसे कई क्रिकेटर स्वीकार करने से हिचकिचाते हैं।

ये भी पढ़ें- संजू-कुलदीप-तिलक वर्मा बाहर, Asia Cup 2025 के लिए भारत की प्लेइंग 11 पूरी तरह से साफ

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!