Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

शानदार करियर का अंत, देश के लिए 8 शतक जमाने वाले बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

शानदार करियर का अंत, देश के लिए 8 शतक जमाने वाले बल्लेबाज ने किया Retirement का ऐलान

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। हीली ने साल की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि टीम इंडिया के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के बाद वो सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। हीली ने टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगी।

हालांकि, भारतीय महिला टीम के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में एलिसा हीली हिस्सा ले रही हैं और इसके बाद एकमात्र टेस्ट मुकाबला भी खेलेंगी। इन दोनों के लिए ही ऑस्ट्रेलिया की बागडोर हीली के हाथों में ही है।

एलिसा हीली ने बताया कब आया Retirement का ख्याल

शानदार करियर का अंत, देश के लिए 8 शतक जमाने वाले बल्लेबाज ने किया Retirement का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता है। टीम की कामयाबी में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, जिसमें एलिसा हीली का नाम भी मुख्य रूप से शामिल है। हीली अपने इंटरनेशनल करियर में ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए आठ महिला वर्ल्ड कप का हिस्सा रही हैं। जनवरी में जब उन्होंने अपने रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान किया था तो उन्होंने यह भी बताया था कि उनके मन में पहली बार संन्यास का ख्याल कब आया।

एलिसा हीली ने बताया था कि पिछले साल महिला बिग बैश लीग उनके लिए वेक-अप कॉल थी। वहीं, जब मुझे इंजरी हुई तो स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। काफी लोगों का मानना था कि हीली को जून में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास (Retirement) लेना चाहिए था लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि अगर वो अभी से नहीं खेलेंगी, तो टीम को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और नए कप्तान को भी।

आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने एलिसा हीली को दिया खास सम्मान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला होबार्ट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि, जब एलिसा हीली पारी की शुरुआत करने आ रही थीं तो एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला और टीम इंडिया ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी दोनों तरफ खड़े हो गए और बीच से हीली मैदान के अंदर गईं। भारतीय खिलाड़ियों ने तालियां भी बजाई। आखिरी में हीली ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ भी मिलाया। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

आप भी देखें वीडियो:

एलिसा हीली का करियर रहा है शानदार

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए एलिसा हीली ने साल 2010 में डेब्यू किया था और उनका करियर 16 साल से ज्यादा का रहा। हीली ने तीनों ही फॉर्मेट में सफलता हासिल की और कई कीर्तिमान भी स्थापित किए। अपने इंटरनेशनल करियर में हीली ने अभी तक 297 मुकाबले खेले हैं और होबार्ट में भारत के खिलाफ अपने करियर का 298वां मैच खेल रही हैं। अगर इस मुकाबले से पहले तक के आंकड़ों की बात करें तो हीली ने बल्लेबाजी में 7162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 8 शतक भी देखने को मिले हैं। विकेटकीपर के रूप में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर हीली ने 172 कैच लपके हैं। वहीं, 103 स्टंपिंग भी की हैं।

FAQs

एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना डेब्यू किस साल किया था?
2010
एलिसा हीली का आखिरी मुकाबला कौन सा होगा?
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट

यह भी पढ़ें: BCCI अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बताया रणजी में कहर बरपाने वाले आकिब नबी को कब मिलेगा टीम इंडिया में डेब्यू

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!