Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 के लिए सभी टीमों के कप्तानों का हो सकता है ऐलान, RCB और मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं ये दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन की शुरुआत होने में अभी 8 महीनों में का समय बाकि है. आईपीएल 2025 के सीजन के लिए कई फ्रेंचाइजी अपने कप्तानों में बदलाव कर सकती है. ऐसे में आज हम आपको सभी फ्रेंचाइजी के संभावित कप्तानों के नाम के बारे जिन्हे फ्रेंचाइजी अगले आईपीएल (IPL 2025) सीजन से पहले टीम में कप्तान के तौर पर चुन सकती है.

अगर आप भी जानना चाहते है कि RCB और मुंबई इंडियंस (MI) जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए कौन से दिग्गज कप्तान की भूमिका निभाएंगे तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को देखना चाहिए.

RCB इस दिग्गज को बना सकती है अपना कप्तान

IPL 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के लिए पिछले 3 आईपीएल सीजन से फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है लेकिन अब फाफ 40 वर्ष के हो गए है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फ्रेंचाइजी अब उन्हें कप्तानी पद से हटाकर उनकी जगह पर विराट कोहली (Virat Kohli) को दोबारा टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकती है.

अगर ऐसा होता है तो 3 साल के बाद औपचारिक तौर पर विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल (IPL) क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नज़र आएंगे.

मुंबई इंडियंस भी कर सकती है कप्तानी में बदलाव

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी औसतन रहा था. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी भी हार्दिक पांड्या से टीम की कप्तानी छिनकर टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दुबारा कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकती है.

अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 के सीजन के लिए रिटेन नहीं होना चाहेंगे तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी टीम के नए कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह को भी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला कर सकती है.

आईपीएल 2025 में यह खिलाड़ी कर सकते है फ्रेंचाइजी की कप्तानी

IPL 2025

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा / जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाईट राइडर्स : सूर्यकुमार यादव
पंजाब किंग्स : सैम करन
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन
सनराइज़र्स हैदराबाद : पैट कमिंस
लखनऊ सुपर जाइंट्स : केएल राहुल

यह भी पढ़े: 6,6,6,6,6,6,6…… 30 चौकें 8 छक्के, सरफराज खान ने मुंबई के लिए रणजी में काटा बवाल, UP के खिलाफ 391 गेंद पर जड़ डाले इतने रन

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!