Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए अवेलेबल नहीं रह सकेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते शुरुआती मैचों के लिए उन्हें भारत न भेजने का फैसला किया है और अब उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को एक और झटका लग गया है, क्योंकि एक और खिलाड़ी कुछ मैचों के लिए अवेलेबल नहीं रहेगा।
यह खिलाड़ी नहीं रहेगा अवेलेबल

दरअसल, जो खिलाड़ी अवेलेबल नहीं रहेगा वो कोई और नहीं बल्कि 36 साल के डेविड मिलर हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान इस टीम ने दो करोड़ रुपये के कीमत में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन परिवार के संग समय बिताने के लिए वो आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं और इससे टीम की तैयारी पर और प्लानिंग पर काफी गहरा असर पड़ सकता है।
लास्ट सीजन रहे थे पूरी तरह फ्लॉप
बता दें कि डेविड मिलर आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आए थे और वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। 11 मैचों में वो सिर्फ 153 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी महज 127 का था। हालांकि ओवरऑल आईपीएल में वह 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और टी20 क्रिकेट की बात करें तो इसमें उनके नाम 11885 रन दर्ज है। यानी उनका शुरुआती कुछ मैचों में भी बाहर होना टीम के लिए काफी नुकसान का सौदा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 2 यौन उत्पीड़न के केस.. अब कोहली और RCB ने बनाई दूरी? ट्रेनिंग सेशन से इस चैंपियन खिलाड़ी को निकाला बाहर
LSG से होगा DC का पहला मैच
आईपीएल 2026 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलना है। यह मैच बुधवार, 1 अप्रैल को खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में दोनों टीमों की टक्कर देखने को मिलेगी।
यह मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। तो देखना होगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी और अपना दबदबा दिखाएगी। साथ ही साथ यह भी देखना होगा कि इन खिलाड़ियों के न होने की वजह से यह फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी।
Mitchell Starc is likely to miss the initial few games for Delhi Capitals in IPL 2026 🚨
Cricket Australia is managing workload of their multi-format bowlers for 2027 ODI World Cup 🤔#MitchellStarc #IPL #DelhiCapitals #CricketAustralia #Possible11 pic.twitter.com/b7zFLsUMcw
— Possible11 (@Possible11team) March 20, 2026
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: SRH की जीत की कहानी लिखेंगे ये 3 खिलाड़ी, यही हैं मालिकन काव्या मारन ने सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड