Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अर्जुन तेंदुलकर-ईशान किशन रिटेन! कुल इन 6 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए किया RETAIN

Mumbai Indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए आईपीएल 2024 का सीजन उनके आईपीएल इतिहास का सबसे खराब सीजन था. ऐसे में मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के सीजन में अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कई कड़े कदम उठाने जा रही है. जिसकी शुरुआत मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट आईपीएल ऑक्शन 2025 से करेगी.

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट अपने रिटेन लिस्ट में कुछ ऐसे नाम शामिल कर सकती है. जिनको देखकर आप चौक सकते है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही है कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल ऑक्शन 2025 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को शामिल कर सकती है. वहीं अगर आप जानना चाहते है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट किन 6 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.

अर्जुन, ईशान हो सकते है मुंबई इंडियंस की रिटेन लिस्ट में शामिल

Mumbai Indians

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ की राशि देकर अपने साथ जोड़ा था. ईशान किशन (Ishan Kishan) का प्रदर्शन पिछले 3 आईपीएल सीजन में काफी साधारण रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट उनके प्रतिभा को देखते हुए उन्हें रिटेन करने का फैसला कर सकती है.

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी रिटेन करने का फैसला कर सकती है. आईपीएल क्रिकेट में हमेशा से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में शामिल रहने वाले अर्जुन तेंदुलकर को टीम मैनेजमेंट अन्य 3 साल और अपने खेल पर काम करने के लिए मुंबई इंडियंस में जगह दे सकती है.

मुंबई इंडियंस इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तेज गेंदबाज सूर्यकुमार यादव, मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या और विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड को शामिल कर सकती है. अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इन खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो मुंबई इंडियंस की टीम इन खिलाड़ियों के आस- पास एक मौजूदा प्लेइंग 11 का निर्माण कर सकती है.

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा नहीं होंगे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2024 के सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेला था. हार्दिक पांड्या के कप्तानी में खेलते हुए रोहित शर्मा कुछ खास खुश नहीं नजर आ रहे थे. ऐसे में रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के सीजन में किसी अन्य आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी में शामिल होकर उस टीम के लिए कप्तान का रोल निभाने की जिम्मेदारी भी उठा सकते है.

यह भी पढ़े: गंभीर के गद्दी संभालने के बाद वापसी की सारी उम्मीदें खो चुके उनके साथ खेले ये 4 खिलाड़ी, हेड कोच नहीं चाहते आए वापस

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!