Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। इस दौरान पांच बार की आईपीएल (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी एक बार फिर से नई टीम बनाने में जुट गई है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम पिछले चार सालों में एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना आखिरी खिताब साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।

Mumbai Indians टीम में कर सकती है बड़ा बदलाव

Mumbai Indians

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले पांच बार की चैंपियन अपने कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम अपने कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जबकि कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

Rohit Sharma और Arjun Tendulkar को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस की टीम इस साल मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिताब जीताने वाले अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रिटेन कर सकती है। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन कर सकती है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अब तक कुल पांच आईपीएल जीत चुके हैं। इसके बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले साल रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था।

कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस साल मेगा ऑक्शन से पहले कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम पू्र्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या, टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, बूम-बूम के नाम से मशहूर टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन कर सकती है।

यह भी पढ़ें: हार के बाद शान मसूद कप्तानी से बर्खास्त, अब बाबर-रिजवान नहीं बल्कि ये खिलाड़ी होगा पाकिस्तान का नया कैप्टन

Advertisment
Advertisment