Arjun Tendulkar-Tilak Verma retained! Nita Ambani also retained these 4 players for IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस महज 4 मुकाबले ही जीत पाई थी। जबकि अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड से कई खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है।

क्योंकि, दिसंबर में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते सभी टीमों को बदलाव करना पड़ेगा। हालांकि, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी टीम से 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। क्योंकि, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी नहीं चाहती है कि, उनके स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर जाए।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में अर्जुन तेंदुलकर को कर सकती है मुंबई रिटेन

अर्जुन तेंदुलकर-तिलक वर्मा रिटेन! नीता अंबानी ने इन 4 खिलाड़ियों को भी IPL 2025 के लिए किया RETAIN 1

ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस टीम सचिन तेंदुलकर के बेटे और ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन कर सकती है। आईपीएल 2025 में सभी टीमें 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। जिसके चलते युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस रिटेन कर सकती है। जबकि अर्जुन को सचिन तेंदुलकर की वजह से भी रिटेन किया जा सकता है।

क्योंकि, सचिन मुंबई इंडियंस टीम का काफी समय से हिस्सा हैं और वह चाहेंगे कि, अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम में बने रहें। वहीं, इसके अलावा मुंबई इंडियंस अपनी टीम में युवा स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी रिटेन कर सकती है। क्योंकि, तिलक वर्मा पिछले 2 सीजन से मुंबई के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहें हैं।

इन 4 खिलाड़ियों को भी मुंबई कर सकती है RETAIN

बता दें कि, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में 6 खिलाड़ियों में से अर्जुन तेंदुलकर और तिलक वर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी रिटेन कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

क्योंकि, मुंबई को चैंपियन बनाने में इन चारों खिलाड़ियों का काफी बड़ा योगदान रहा है। जबकि यह सभी खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस टीम सूर्या, रोहित, बुमराह और हार्दिक को हर हाल में रिटेन करना चाहेगी।

रोहित दोबारा से बन सकते हैं कप्तान

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने बल्कि हार्दिक पांड्या ने की थी। जिसके चलते मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। क्योंकि, पिछले 10 सालों से रोहित मुंबई के कप्तान थे और उन्होंने अपनी टीम को बहुत ही शानदार तरीके से हर सीजन में उतारा है। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा को दोबारा से मुंबई इंडियंस कप्तान बना सकती है।

Also Read: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित! ये 15 खिलाड़ियों को मिला मौका, नया खिलाड़ी बना उपकप्तान