Arjun Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज और ‘क्रिकेट के भगवान’ के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की राह पर अग्रसर अर्जुन, अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि अपने दम पर पहचान बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक
बता दे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आमतौर पर एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर जाना जाता है, लेकिन दिसंबर 2022 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने बल्ले से जो करिश्मा दिखाया, उसने सभी को चौंका दिया। अर्जुन ने 207 गेंदों में 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
दरअसल, उन्होंने पारी की शुरुआत बेहद संयम और धैर्य के साथ की, और जैसे-जैसे क्रीज पर सेट होते गए, उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया। ये शतक सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि यह एक संकेत था कि अर्जुन एक ऑलराउंडर के रूप में टीम के लिए मैच विजेता साबित हो सकते हैं।
मुंबई से गोवा तक का सफर
वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने अपने घरेलू करियर की शुरुआत मुंबई की रणजी टीम से की थी, लेकिन वहां की कड़ी प्रतिस्पर्धा और सीमित मौकों को देखते हुए उन्होंने 2022 में गोवा का रुख किया। यह निर्णय उनके करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
Also Read: इतनी जल्दी तो चाय भी नहीं बनती! अफ्रीका की टीम 7 रन पर हुई ढेर, सिर्फ 5 मिनट में खत्म हुआ मैच
बता दे गोवा की टीम के साथ अर्जुन को नियमित खेलने के मौके मिले, और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। गेंद और बल्ले दोनों से अर्जुन ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि वो टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं में फिट बैठ सकते हैं।
IPL 2026 में मिल सकता है मौका
आपको बता दे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने सीमित मौकों में अपने हुनर की झलक दिखाई है। बाएं हाथ के गेंदबाज होने के साथ-साथ वे एक कामयाब लोअर ऑर्डर बल्लेबाज़ भी हैं, जिससे उनका मूल्य और बढ़ गया है।
दरअसल, रणजी ट्रॉफी में शतक, आईपीएल में सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर में नियंत्रण – इन सभी गुणों के चलते मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल 2026 में और मौके दे सकती हैं।
टीम इंडिया में जगह की ओर बढ़ते कदम
इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर की हालिया प्रगति को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो भारतीय टीम में जगह बनाने के करीब हैं। अगर वो इसी तरह घरेलू क्रिकेट और आगामी आईपीएल सीजन में निरंतर प्रदर्शन करते हैं, तो उनका नाम टीम इंडिया की चयन सूची में जरूर गूंजेगा।
बता दे अर्जुन तेंदुलकर अब सिर्फ एक ‘क्रिकेट लिजेंड के बेटे’ नहीं रह गए हैं, बल्कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित करना शुरू कर दिया है कि वे खुद भी एक मजबूत पहचान और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दावेदार हैं।
ऐसे में ये तो आने वाला वक्त तय करेगा कि क्या वो अपने पिता की तरह भारत के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे, लेकिन अब तक का सफर यकीनन उम्मीदों से भरा है।
Also Read: MI-KKR-PBKS से 2-2 प्लेयर्स को मौका, ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने