भारतीय ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की कीमत में शामिल किया है। इन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई के लिए ही की थी और इसी टीम के साथ ये जुड़े हुए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें अभी तक ज्यादा मैचों में मौके नहीं दिए गए हैं और इसी वजह से खेल प्रेमी यह कह रहे हैं कि, इनके साथ इंसाफ नहीं हो रहा है।
अब खबरें आई हैं कि, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका नहीं दिया जाएगा। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं। कह रहे हैं कि, अगर ये किसी और टीम में होते तो इन्हें हर एक स्थिति में मौका दिया जाता।
Arjun Tendulkar को नहीं मिल पाएगा मुंबई की टीम में मौका

टीम इंडिया के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के बारे में यह खबर आई है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें इस साल मौका नहीं दिया जाएगा। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं। उनका कहना है कि, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा हर एक मैच की प्लेइंग 11 में मौका देना चाहिए। समर्थकों का कहना है कि, अर्जुन तेंदुलकर के पास वो काबिलियत है कि ये अकेले ही मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकते हैं। इनके पास शानदार गति है और इसके साथ ही ये आक्रमक बल्लेबाजी से मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकते हैं।
इस प्रकार का है आईपीएल करियर
अगर बात करें भारतीय ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के क्रिकेट करियर की तो इनका आईपीएल करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 5 मैचों की 5 पारियों में 38.00 की औसत और 9.36 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बतौर बल्लेबाज इनके प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने एक पारी में बल्लेबाजी करते हुए 13 की औसत से 13 रन बनाए थे और इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 144.44 का था।
इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद भारतीय ODI क्रिकेट में आएगा ट्रांजिशन पीरियड, हमेशा के बाहर हो जाएंगे ये 3 खिलाड़ी