Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 की प्लेइंग इलेवन में एक भी मैच नहीं खेल पायेंगे अर्जुन तेंदुलकर, चौंकाने वाली वजह आई सामने

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

बाएं हाथ के युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2025 की नीलामी में स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था। ऐसी संभावनाएं थीं कि मैनेजमेंट के द्वारा अर्जुन तेंदुलकर को पहले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा लेकिन उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को मौका दे दिया गया। इसके साथ ही अब खबरें आ रही है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को किसी भी मुकाबला की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद अर्जुन तेंदुलकर के सभी समर्थक बेहद ही मायूस नजर आए हैं।

Arjun Tendulkar नहीं होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) बाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं इसके साथ ही यह अंत में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हुए दिखाई देते हैं। इनके बारे में यह कहा जाता था कि, यह आगामी समय में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे लेकिन आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में ही उनकी जगह नहीं बनती है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाहर होने के बाद अब कहा जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले जाने वाले मुकाबले में भी इन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

इस खिलाड़ी को दिया जा रहा है Arjun Tendulkar की जगह मौका

यह कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की जगह पर बाएं हाथ के दूसरे खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट को मौका दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, ट्रेंट बोल्ट को नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने भारी भरकम कीमत में अपने साथ जोड़ा था। बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर हाजिरी में ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइनअप की अगुवाई करते हैं। हालांकि पहले मुकाबले में यह अपनी छाप छोड़ने में असफल हुए थे मगर दूसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में भी इन्हें शामिल किया जाएगा।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू। 

इसे भी पढ़ें – CSK के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव, बैथल-भुवनेश्वर की एंट्री, ये 2 खिलाड़ी बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!