Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इन दिनों स्पोर्ट्स और फिटनेस को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके बच्चे अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर लगातार मैदान पर क्रिकेट की दुनिया में अपने आप को साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैं और दूसरी ओर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर न्यूट्रिशनिस्ट, मॉडल और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपना नाम बना रही हैं।
सारा हमेशा अपनी फोटोज और विडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और एक बार फिर वो चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनका एयरपोर्ट का वीडियो है, जिसमें एक लड़का उन्हें गुलाब देता नजर आ रहा है।
एक लड़के ने एयरपोर्ट पर दिया Sara Tendulkar को गुलाब

दरअसल, सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहीं से आ रही हैं और इसी दौरान एयरपोर्ट पर एक लड़का उनसे मिलता है और उन्हें गुलाब और फूल देता है, जिसे उन्होंने बड़े ही प्यार से स्वीकार किया और लड़के के साथ तस्वीर भी खिंचाई।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस सारा की सादमी और विनम्र स्वभाव की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। साथ ही लड़के की भी तारीफ़ कर रहे हैं कि उसने बड़े ही प्यार से सारा को गुलाब दिया एक दिल की सेप वाला आइना दिया और एक तस्वीर क्लीक कराई।
देहरादून एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर और उनके एक लकी फैन की प्यारी मुलाकात! 🌹✨ pic.twitter.com/ESY7YSqGZ0
— Megha (@MeghaVe77) February 4, 2026
रिसेंटली बीयर पीने की वजह स हुईं थी वायरल
मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर ने अपने पुरे करियर के दौरान कभी भी शराब, तंबाकू या पान मसाला आदि का प्रचार नहीं किया और न ही किसी को करने की सलाह देते हैं। लेकिन उनकी लाड़ली (Sara Tendulkar) कुछ महीनों पहले अपने दोस्तों संग गोवा में बीयर पीते नजर आ रहीं थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया था।
कुछ फैंस सचिन को ट्रोल कर रहे थे। जबकि कुछ सारा को भला बुरा कह रहे थे। हालांकि ऐसा नहीं है कि सब खिलाफ थे कुछ लोगों का मानना था कि उनकी भी पर्सनल लाइफ है और वो जो चाहें वो कर सकते हैं, अगर किसी का वो बुरा नहीं कर रहे, तो किसी को क्या दिक्कत है।
STF में डायरेक्टर हैं सारा
बताते चलें कि सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (STF) में डायरेक्टर के पद पर हैं, जो गरीब बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में मदद करता है। सारा एक मल्टीटैलेंटेड प्रोफेशनल हैं, जो न्यूट्रिशनिस्ट, मॉडल और एंटरप्रेन्योर के तौर पर काम करती हैं।
सारा की उम्र 28 साल है और उनके पास यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री है। ज्ञात हो कि वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर ही नहीं बल्कि मुंबई में खुद की पिलेट्स एकेडमी भी चला रही हैं।
FAQs
सारा तेंदुलकर की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: एक तरफ लड़ाई-दूसरी तरफ भाईचारा, टी20 वर्ल्ड कप में एक साथ काम करने को तैयार हुए भारत-पाकिस्तान के दिग्गज