Auqib Nabi: रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन से जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का जलवा लगातार जारी है। पिछले सीजन आकिब सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे थे और इस बार भी वो यह कारनामा दोहराने की कगार पर है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें जम्मू की टीम का सामना मध्य प्रदेश से हो रहा है।
इस मुकाबले में एमपी की पहली पारी में आकिब नबी (Auqib Nabi) का कहर देखने को मिला और उन्होंने पंजा खोलते हुए कुल 7 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी और उसे मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया।
मध्य प्रदेश के खिलाफ आकिब नबी (Auqib Nabi) ने गेंद से मचाया कोहराम

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जम्मू एंड कश्मीर ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 194 रन बनाए थे। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही नजर आ रही थी कि उसे बढ़त मिलेगी और लग रहा था कि एमपी की टीम अच्छी बल्लेबाजी के दम पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है लेकिन आकिब नबी (Auqib Nabi) को यह मंजूर नहीं था। आकिब ने अपनी रफ़्तार और स्विंग से मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी और पूरी टीम 152 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसकी वजह से जम्मू एंड कश्मीर को 42 रनों की अहम बढ़त हासिल हो गई।
आकिब नबी (Auqib Nabi) ने सबसे पहले मध्य प्रदेश के ओपनर हर्ष गवली को अपना शिकार बनाया, जो 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, आकिब ने हिमांशु मंत्री को खाता भी नहीं खोलने दिया और अपना दूसरा विकेट झटका। कप्तान रजत पाटीदार (10) और वेंकटेश अय्यर (22) को आकिब ने पवेलियन की राह दिखाकर अपनी टीम की पकड़ मजबूत कर दी और मध्य प्रदेश की टीम बैकफुट पर आ गई।
आर्यन पांडे (0) के रूप में आकिब नबी ने अपना पांचवां शिकार किया। वहीं, रामवीर गुर्जर (0) को पवेलियन भेज आकिब ने छठा विकेट झटका। इसके बाद, कुमार कार्तिकेय (13) को आउट कर आकिब ने मध्य प्रदेश की पारी का अंत कर दिया। इस तरह आकिब ने पारी में 18.4 ओवर में 40 रन देकर 7 विकेट झटके।
Sumptuous Seven 🔥
Watch 📽️
Rampant Auqib Nabi’s skillful spell of 7/40 against Madhya Pradesh that helped his team take a crucial first-innings lead 👌
Updates ▶️ https://t.co/jKbUTUi1lO#RanjiTrophy| @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/NSSuLMnYnb
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 8, 2026
मुकाबले में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं आकिब नबी
जम्मू एंड कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में 248 का स्कोर बनाकर मध्य प्रदेश के खिलाफ 291 का टारगेट रखा है, जिसका पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एमपी ने 87/5 का स्कोर बना लिया था और टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही है। दूसरी पारी में भी आकिब नबी की जबरदस्त गेंदबाजी देखने को मिली।
आकिब नबी (Auqib Nabi) ने 10 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जिसमें यश दुबे, रजत पाटीदार और कुमार कार्तिकेय का विकेट शामिल है। इस तरह पहली पारी के 7 और दूसरी पारी के 3 विकेट मिलाकर आकिब मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। अब देखना होगा कि चौथे दिन वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और अपने विकेटों की संख्या कहाँ तक ले जाते हैं।
FAQs
आकिब नबी ने किस टीम के खिलाफ 7 विकेट झटके?
रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में आकिब नबी कितने विकेट ले चुके हैं?
यह भी पढ़ें: बॉयकॉट की आग भड़काने के लिए बांग्लादेश के अध्यक्ष पहुंचे लाहौर, अब और भरेंगे पाकिस्तान के कान