Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

जोश हेजलवुड के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका, ये कंगारू स्टार 4 महीने के लिए बाहर

जोश हेजलवुड के बाद Australia को दूसरा बड़ा झटका, ये कंगारू स्टार 4 महीने के लिए बाहर

Australia Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया अपना बेस्ट स्क्वाड उतारना चाहती थी लेकिन खिलाड़ियों की इंजरी के कारण उसे मजबूरी में रिप्लेसमेंट चुनने पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कंगारू टीम को किसी न किसी की नजर लग गई है, क्योंकि एक के बाद एक उसके खिलाड़ी इंजर्ड होते जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले बाहर हुए, फिर उनके साथ जोश हेजलवुड भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ऐसे में उम्मीद थी कि शायद उनके स्थान पर युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को शामिल किया जा सकता है लेकिन अब वो भी इंजरी का शिकार हो गए हैं।

पुरानी चोट के उभरने से महली बियर्डमैन की बढ़ी मुश्किलें

जोश हेजलवुड के बाद Australia को दूसरा बड़ा झटका, ये कंगारू स्टार 4 महीने के लिए बाहर

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पेस अटैक का फ्यूचर माना जा रहा है। इस खिलाड़ी को पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना गया था लेकिन तब डेब्यू का मौका नहीं मिला था। हालांकि, हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बियर्डमैन को डेब्यू का मौका मिला लेकिन वो दूसरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाए, क्योंकि उन्हें अभ्यास करते हुए इंजरी हो गई।

जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया (Australia) के इस युवा तेज गेंदबाज की लोअर बैक की पुरानी इंजरी फिर से उबर आई है। बताया जा रहा है कि अपनी पुरानी इंजरी के दोबारा उबरने के कारण बियर्डमैन कुछ महीनों के लिए एक्शन से दूर हो सकते हैं, जो उनके करियर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अब बियर्डमैन को लंबी अवधि के रिहैब से गुजरना होगा, जो संभवतः पिछली अवधि की तुलना में अधिक सावधानीपूर्वक होगा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू के साथ-साथ, बियर्डमैन जून में आईपीएल के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट बॉल क्रिकेट दौरे के लिए भी दावेदारी में रहेंगे। हालांकि, उनकी फिटनेस पर भी अहम नजर होगी।

कमिंस और हेजलवुड की इंजरी भी ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए बनी परेशानी का सबब

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए तेज गेंदबाजों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस अपनी बैक इंजरी से लंबे समय से परेशान चल रहे हैं और वो पिछले एक साल में कई अहम सीरीज मिस कर चुके हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, एशेज में भी उन्होंने सिर्फ एक ही टेस्ट खेला। उम्मीद थी कि कमिंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अब कमिंस के आईपीएल 2026 तक फिट होने की उम्मीद है।

कुछ ऐसा ही हाल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का भी है, जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरूआती मैचों में खेले थे लेकिन फिर एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड गेम के दौरान इंजरी का शिकार हो गए। अपनी इस इंजरी के कारण हेजलवुड एशेज में एक भी मैच नहीं खेल पाए। फिर जानकारी मिली कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन फिर उनके शुरूआती चरण में ना खेलने की खबर आई। वहीं, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं कि कमिंस की तरह हेजलवुड भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के गेंदबाजी आक्रमण में अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी हो गई है। मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और कमिंस व हेजलवुड इंजरी के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में कम अनुभव वाले पेस अटैक के साथ उतारना पड़ेगा।

FAQs

ऑस्ट्रेलिया का कौन सा गेंदबाज महीनों के लिए बाहर हो गया है?
महली बियर्डमैन
महली बियर्डमैन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कौन से तेज गेंदबाज चोटिल हैं?
पैट कमिंस और जोश हेजलवुड

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के दादाजी निकले त्रिकालदर्शी, फाइनल से पहले ही कर दी थी ये खतरनाक भविष्यवाणी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!