Axar Patel vs Mohammad Nawaz: भारतीय टी20 टीम के स्टार स्पिन बोलिंग ऑल राउंडर अक्षर पटेल और पाकिस्तान टीम के मोहम्मद नवाज दोनों ही अपनी-अपनी टीम को मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं। दोनों गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच का रुख बदल देने की काबिलियत रखते हैं और कई बार ऐसा करके दिखा भी चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में यह दोनों खिलाड़ी हमें एक दूसरे के खिलाफ खेलते भी नजर आने वाले हैं। हालांकि उससे पहले यह जान लेते हैं कि दोनों में से कौन बेहतरीन है यानी किसके आंकड़े ज्यादा अच्छे हैं।
अक्षर पटेल के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े
अक्षर पटेल ने साल 2015 में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था तब से लेकर अब तक वह कुल 87 मुकाबले खेल चुके हैं। इन 87 मुकाबलों की 53 पारियों में उन्होंने 686 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 65 रनों का रहा है। उनके बल्ले से 19.60 की औसत और 134.77 की स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। अक्षर ने इस बीच सिर्फ 1 अर्धशतक जड़ा है और वह 18 बार नाबाद लौटे हैं।
वहीं अपनी गेंदबाजी से 81 पारियों में उन्होंने कुल 86 विकेट चटकाए हैं। उनका बोलिंग में औसत 21.77 और स्ट्राइक रेट 17.8 का है। इस दौरान वह 7.32 की इकोनॉमी से रन देते हुए चले आए हैं। अक्षर का बेस्ट बोलिंग फिगर 9 रन देकर 3 विकेट है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर हरभजन से लेकर अश्विन तक का आया रिएक्शन, जानें सभी पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रियाएं
मोहम्मद नवाज के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े
पाकिस्तानी स्टार मोहम्मद नवाज ने साल 2016 में पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 91 मुकाबले खेले हैं। इन 91 मुकाबलों में नवाज ने 896 रन बनाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 64 पारियों में किया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 45* रनों का रहा है।
उनके बल्ले से 19.06 की औसत और 137.21 की स्ट्राइक रेट से रन आए। मोहम्मद नवाज ने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है लेकिन वो 17 बार नाबाद लौटे हैं। वहीं अपनी गेंदबाजी से 86 पारियों में उन्होंने कुल 94 विकेट चटकाए हैं। उनका बोलिंग में औसत 20.77 और स्ट्राइक रेट 17.4 का है। इस फॉर्मेट में अब तक उन्होंने 7.14 की इकोनॉमी से विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 18 रन देकर 5 विकेट है।
Mohammad Nawaz has been in incredible form recently, highlighted by his career-best 5 for 18 in the series sweep against Australia just a few days ago.#MohammadNawaz #pakistancricket #T20WorldCup2026 #CricketComeback #SpinKing #GreenShirts #PAKvAUS #WorldCup2026 #GHsports pic.twitter.com/XZ4SkSilKu
— GH Sports (@GHSports_) February 4, 2026
अक्षर पटेल बनाम मोहम्मद नवाज

अक्षर पटेल और मोहम्मद नवाज दोनों अपने-अपने देश के बेहतरीन स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर हैं। ओवरऑल इंपैक्ट और हेड टु हेड आंकड़ों में भी काफी समानता है इस वजह से दोनों के बीच हम टाई घोषित कर सकते हैं। यानी दोनों बेस्ट हैं सब दिन और लक की बात है, जिस दिन जो खिलाड़ी चल गया वो अकेले मैच पलट सकता है।