IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) को शुरु होने में गिनकर कुछ दिन बचे हैं। फैंस इस लीग का पूरा एक साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। लीग की शुरुआत 22 मार्च से शुरु होने वाला है।
जिसमें पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR VS RCB) के साथ खेला जाना है। लेकिन उससे पहले ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। हार्दिक पांड्या के बाद अब इस खिलाड़ी को भी बीसीसीआई (BCCI) बैन कर सकती है।
हैरी ब्रुक ने IPL 2025 से नाम लिया वापस
बता दें आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से खेला जाना है। हालांकि उससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने लीग के शुरु होने से पहले ही अपनी टीम को एक झटका दिया है।
उन्होंने अचानक आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। हैरी ने इस बात की घोषणा रविवार को ही थी। वह इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे। बता दे दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा था।
2 साल के बैन हो सकते हैं हैरी ब्रुक
इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने आईपीएल के शुरु होने से पहले ही आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। जिस कारण अब उन पर 2 साल के बैन का खतरा बना हुआ है।
दरअसल आईपीएल के नियमों के अनुसार अपना नाम वापस लेने पर खिलाड़ी के ऊपर 2 साल का बैन लग सकता है। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। हैरी ने इससे पहले पिछले साल 2024 में भी कुछ निजी कारणों का हवाला देते हुए लीग से अपना नान वापस ले लिया था।
कप्तानी की रेस में आगे चल रहे ब्रुक
बता दें चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान जोस बटलर ने अपने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से ईसीबी नए कप्तान की तलाश की तलाश में जुट गई।
जिसमें सबसे आगे बेन स्टोक्स और हैरी ब्रुक का चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि ब्रुक को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि यह कह पाना अभी मुश्किल होगा कि इंलैंड क्रिकेट बोर्ड किस खिलाड़ी पर अपना दांव लगाएगी।