Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

Bad news for Team India! An Indian player has been hospitalized ahead of the T20 World Cup 2026.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि टीम इंडिया इसकी डिफेंडिंग चैंपियन है और उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर भारत का डोमिनेंस देखने को मिलेगा। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच भारत का एक स्टार खिलाड़ी बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गया है और अभी भी उसकी हालत नाजुक है।

अस्पताल में भर्ती हुआ Team India का स्टार

Middle-order batsman Sarfaraz Khan has been hospitalized due to a viral fever and may miss the Ranji Trophy quarter-final match between Karnataka and Mumbai.
Middle-order batsman Sarfaraz Khan has been hospitalized due to a viral fever and may miss the Ranji Trophy quarter-final match between Karnataka and Mumbai.

दरअसल, टीम इंडिया (Team India) का जो स्टार खिलाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ है वो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का सदस्य नहीं है। लेकिन भारत के सबसे प्रोमिनेन्ट बल्लेबाजों में से एक है। हम बात कर रहे हैं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की। जानकारी के अनुसार वायरल फीवर की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है और उन्हें ठीक होने में समय लग सकता है। इसके चलते वह कर्नाटक और मुंबई के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच भी मिस कर सकते हैं।

कल सुबह होगा यह मैच

बता दें कि मुंबई और कर्नाटक के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला एमसीए क्रिकेट ग्राउंड, मुंबई में कल यानी 6 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम रहने वाला है और दोनों ही टीमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करते दिखाई देंगी। लेकिन सरफराज के टीम से बाहर होने पर मुंबई को काफी बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि वह बीते कुछ समय से लगातार अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं और कमाल का प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW: कौन बनेगी चैंपियन? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

कुछ ऐसा है Sarfaraz Khan का प्रदर्शन

28 साल के सरफराज खान ने बीते तो फर्स्ट क्लास मैचों में 227 और 24 रन की पारी खेली है। वहीं उससे पहले तीन लिस्ट ए मैचों में उनके बल्ले से क्रमशः 62, 21 और 157 रन की पारी देखने को मिली। यानी अपने अंतिम 5 मैचों में वो कुल 491 रन बना चुके हैं, जोकि उनके रेड हॉट फॉर्म को दर्शाता है।

सरफराज खान ने ओवरऑल रेड बॉल क्रिकेट में कमाल कर रखा है। उनके नाम 62 फर्स्ट क्लास मैचों की 92 पारियों में 5114 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 64.53 की औसत और 71.19 की स्ट्राइक रेट से बनाया है। उनके बल्ले से 17 शतक और 16 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने इस दौरान सबसे बड़ी पारी नाबाद 301 रनों की खेली है।

उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 43 मैचों की 32 पारियों में 932 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 42.36 की औसत और 112.69 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। टी20 क्रिकेट की बात करें तो उनके बल्ले से 103 मैचों की 81 पारियों में कुल 1517 रन आए हैं, जोकि उन्होंने 26.15 की औसत और 139.43 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने इस बीच 1 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं।

FAQs

सरफराज खान की उम्र क्या है?

28 साल

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!