IPL: किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है कि वो अपने देश को इंटरनेशनल स्तर पर रिप्रेजेंट करें और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। लेकिन कइयों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। जबकि कई यह सपना पूरा कर तो लेते हैं। लेकिन पैसे या अन्य लालच की वजह से टीम से दूर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। आईपीएल में खेलने न देने के चलते भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका का एक खिलाड़ी भड़क पड़ा है और उसने रिटायरमेंट की बात कह दी है।
भड़क उठा श्रीलंका का यह खिलाड़ी
दरअसल, श्रीलंका के जिस खिलाड़ी को लेकर बवाल मचा हुआ है वो हैं 31 साल के नुवान थुशारा। नुवान इस समय आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। लेकिन अभी स्क्वाड के साथ नहीं जुड़े हैं, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एनओसी नहीं दी है और एनओसी न मिलने के चलते उन्होंने कोर्ट केस करने का फैसला कर लिया है और बता दिया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर नहीं आएंगे।
Nuwan Thushara ने लिया बड़ा फैसला

श्रीलंकाई मीडिया आउटलेट न्यूजवायर की रिपोर्ट के अनुसार नुवान थुशारा ने श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष शम्मी सिल्वा, सचिव बंदुला दिसानायके, कोषाध्यक्ष सुजीवा गोदालियाड्डा और सीईओ एशले डी सिल्वा के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एनओसी न मिलने के चलते कड़ा कदम उठाया और इस मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है।
जानकारी के मुताबिक थुशारा का कहना है कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध 31 मार्च को समाप्त होने वाला था, और उन्होंने बोर्ड को अनुबंध का नवीनीकरण न करने व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था। मगर फिर भी उन्हें एनओसी नहीं दी गई।
उन्होंने बताया कि उनकी फिटनेस का लेवल उनके करियर के मोस्टली समय के समान ही है, जिसने पास्ट में उन्हें एनओसी हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। इन सभी चीजों से परेशान होकर उन्होंने अदालत का रुख किया है।
🚨Nuwan Thushara has sued Sri Lanka Cricket after being denied an NOC for IPL 2026 due to fitness standards. The RCB bowler argues his SLC contract has expired, while the board insists on its criteria 🤯#JustTalkCricket #India #NuwanThushara #RCB #cricket pic.twitter.com/kaAxCGPNSC
— JustTalkCricket (@JustTalkCricket) April 2, 2026
1.60 करोड़ में RCB ने किया है बाय
बताते चलें कि IPL 2025 ऑक्शन के दौरान श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को आरसीबी ने 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था और उन्हें 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया है। लेकिन एनओसी न मिलने के कारण अभी तक वो इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं बने हैं। मगर उम्मीद है कि जल्द टीम का हिस्सा बनेंगे।
FAQs
नुवान थुशारा की उम्र क्या है?
नुवान थुशारा ने टी20 में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: क्या सच में डांट रहे थे पंत को? Sanjiv Goenka ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई