Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने की दी इजाजत, रवाना होंगे अब ये बड़े नाम

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को Bangladesh Premier League खेलने की दी इजाजत, रवाना होंगे अब ये बड़े नाम

Women’s Bangladesh Premier League: भारत में जब से आईपीएल को सफलता मिली, तब से लगभग हर देश में फ्रेंचाइजी लीग का चलन शुरू हो गया है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लीग पुरुष खिलाड़ियों की होती हैं लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में महिला खिलाड़ियों की लीग भी शुरू हो गई है। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी अपने यहां महिलाओं की टी20 लीग शुरू करने जा रहा है और इसका पहला सीजन 4 से 14 अप्रैल के बीच खेला जाना है।

महिलाओं की विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में BCCI ने टीम इंडिया की विमेंस प्लेयर्स को भी भाग लेने की अनुमति दे रखी है। इसी वजह से बिग बैश लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग में भारतीय खिलाड़ी खेल चुकी हैं। हालांकि, विमेंस बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League) में भारतीय टीम की महिला खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी या नहीं, इसको लेकर बीसीबी ने बड़ा अपडेट दिया है।

Women’s Bangladesh Premier League में भारतीय खिलाड़ियों के भाग लेने पर BCB ने दी जानकारी

Women's Bangladesh Premier League में भारतीय खिलाड़ियों के भाग लेने पर BCB ने दी जानकारी

जिस भी लीग में भारत के पुरुष या फिर महिला खिलाड़ी शामिल होती हैं, उसे व्यूअरशिप के मामले में काफी फायदा होता है। हालांकि, मेंस खिलाड़ियों को BCCI विदेशी लीग में संन्यास से पहले खेलने की इजाजत नहीं देता है लेकिन महिला खिलाड़ियों पर ऐसा कोई नियम नहीं है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा जैसी भारतीय स्टार खिलाड़ी घरेलू महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में खेलने के अलावा वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की लीगों में भी खेल चुकी हैं।

वहीं, अब महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Women’s Bangladesh Premier League) में भारतीय महिला खिलाड़ियों के खेलने की संभावना को लेकर बीसीबी महिला विंग और डब्ल्यूबीपीएल गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष रुबाबा दौला ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बात करते हुए, रुबाबा दौला ने कहा:

“हम सभी के लिए खुले हैं। कोई देश-विशिष्ट प्रतिबंध नहीं है। जो भी इच्छुक हो, और जो भी टीमें ऐसे खिलाड़ियों को लाना चाहें, वे ऐसा कर सकती हैं। यह सभी के लिए खुला है, इसलिए हम देखेंगे।”

इस तरह रुबाबा दौला ने काफी हद तक साफ़ कर दिया है कि अगर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने लीग में खेलने की दिलचस्पी दिखाई तो उनके लिए दरवाजे खुले रहेंगे। हालांकि, देखना होगा कि इस बारे में बीसीसीआई का क्या रूख रहता है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के भारत आने से इनकार के फैसले और फिर टूर्नामेंट से हटने के कारण बीसीसीआई के साथ बीसीबी के रिश्तों में खटास आ गई है।

इसी वजह से भारतीय बोर्ड अपने देश की महिला खिलाड़ियों को बांग्लादेश की लीग में भेजेगा, यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को हटा दिया गया था और उसके बाद ही सारा बवाल शुरू हुआ।

WBPL की तैयारियों में लगा BCB

महिलाओं की बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Women’s Bangladesh Premier League) की तैयारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। बीसीबी ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पहली समन्वय बैठक आयोजित करके तैयारियों का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।

रुबाबा दौला ने बताया कि दुनिया भर के खिलाड़ियों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है और उनको शामिल करने का अंतिम फैसला प्लेयर्स से डायरेक्ट बात करने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा,

“कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने पहले ही रुचि दिखाई है। इसके बाद टीमें खिलाड़ियों से संपर्क करेंगी और भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगी। कुछ जाने-माने स्टार खिलाड़ियों ने भी रुचि दिखाई है।”

FAQs

विमेंस बांग्लादेश प्रीमियर लीग का उद्धघाटन सीजन कब से कब तक खेला जाना है?
4 से 14 अप्रैल

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड जीता फिर भी पाकिस्तान बाहर नहीं, इस फार्मूले से होगा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!