BCCI Central Contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई हर साल एक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करती है, जिसमें खिलाड़ियों को कैटिगराइज किया गया होता है। एक बार फिर बोर्ड ने 2024-25 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दिया है। लेकिन इस बार की लिस्ट में A ग्रेड में केवल तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। तो आइए उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025 में ग्रेड A में रखा है।
आईपीएल के बीच BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार आईपीएल के बीच ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने पुरुष खिलाड़ियों का नहीं बल्कि महिला खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है। बोर्ड ने 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। बोर्ड ने इसमें कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया है। हालांकि उनमें से तीन खिलाड़ी ही ग्रेड A में अपनी जगह बना सकी हैं।
इन-इन खिलाड़ियों को मिली जगह
बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जिन 16 खिलाड़ियों को जगह दी है उनमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर का नाम शामिल है।
बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा है। बोर्ड ने ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में इन खिलाड़ियों का विभाजन किया है। ग्रेड ए में तीन खिलाड़ी, ग्रेड बी में चार खिलाड़ी जबकि ग्रेड सी में 9 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025 में शामिल महिला खिलाड़ियों की लिस्ट
ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा।
ग्रेड B: रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा।
ग्रेड C: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर।
मिलते हैं इतने रुपये
बताते चलें कि इस समय ग्रेड ए में शामिल महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई हर साल 50 लाख रुपये देती है। वहीं ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को 30 लाख ग्रेड सी के खिलाड़ियों 10 लाख रुपये मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 2 सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के लिए काल बनेगा IPL 2025, फ्लॉप होकर हमेशा के लिए टीम इंडिया से होंगे बाहर