BCCI Announced India’s Fixtures: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच छाया हुआ है और भारत ने भी मशक्कत के बाद सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत हासिल हुई और इसकी बदौलत सूर्यकुमार यादव की टीम ने अगले चरण में प्रवेश कर लिया।
इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है और इसके बाद, मार्च के अंतिम सप्ताह में IPL 2026 का आगाज हो जाएगा। फ्यूचर टूर प्रोग्राम के अनुसार, भारत (India) को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे खेलने थे। लेकिन इसका शेड्यूल नहीं आया था। इसी वजह से अफगानिस्तान के भारत दौरे को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन अब बीसीसीआई ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
अफगानिस्तान के भारत (India) दौरे के कार्यकम का BCCI ने किया ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, जब टीम इंडिया (Team India) की मैदान पर वापसी होगी तो फॉर्मेट बदल जाएगा, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को सबसे पहले एक टेस्ट मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले की शुरुआत 6 जून से होगी और यह न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर यह पहला टेस्ट और ओवरऑल भारत का 31वां वेन्यू होगा, जो टेस्ट की मेजबानी करेगा। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक एक ही टेस्ट हुआ है, जो साल 2018 में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने एक पारी और 262 रनों से अफगानिस्तान को हराया था।
जून में होने वाला भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। यानी कि इसमें हार और जीत से डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा या नुकसान नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल का समापन 31 मई को होगा और उसके छह दिन बाद ही भारतीय खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करेंगे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मुकाबलों का भी शेड्यूल आया सामने
अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट के बाद, भारत (India) को तीन वनडे मुकाबले भी खेलने हैं। यह पहली बार होगा, जब दोनों टीमों के बीच ODI में द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में ही भारत और अफगानिस्तान का आमना-सामना वनडे में हुआ है। यह सीरीज 14 से 20 जून के बीच खेली जाएगी। पहला वनडे धर्मशाला में होगा। वहीं, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि तीसरा व आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा।
रोहित-विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने पर संशय की स्थिति
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया (Team India) के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी पक्की जानकारी नहीं मिली है। ये दोनों ही खिलाड़ी जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अगर चयन समिति ने युवा खिलाड़ियों को उतारना चाहा तो फिर इस बात की संभावना कम है कि ये दोनों हमें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे। वहीं, नियमित स्क्वाड चुना गया तो फिर इनकी भी वापसी देखने को मिल सकती है।
अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (भारतीय समयानुसार) |
|---|---|---|---|
| एकमात्र टेस्ट | 6-10 जून , 2026 | न्यू चंडीगढ़ | 9:30 AM |
| पहला वनडे | 14 जून , 2026 | धर्मशाला | 1:30 PM |
| दूसरा वनडे | 17 जून , 2026 | लखनऊ | 1:30 PM |
| तीसरा वनडे | 20 जून , 2026 | चेन्नई | 1:30 PM |
FAQs
अफगानिस्तान का भारत दौरा कब से कब तक चलेगा?
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक कितने टेस्ट मुकाबले खेले हैं?
यह भी पढ़ें: नहीं रही भारत-पाकिस्तान मैच की कोई अहमियत, मामूली मैच ने बनाया सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड