Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मार्च 2027 तक BCCI ने टीम इंडिया के होम सीजन शेड्यूल का किया ऐलान, जिम्बाब्वे समेत इन 4 टीमों से होगी टक्कर

BCCI Announces Team India's Home Season Schedule Through March 2027; Set to Face 4 Teams, Including Zimbabwe

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया (Team India) के आगामी इंटरनेशनल मैचों का शेड्यूल घोषित कर दिया है। बोर्ड ने मार्च 2027 तक होने वाले मैचों का शेड्यूल जारी किया है।

बोर्ड ने अभी सिर्फ इंडिया में होने वाले मैचों का शेड्यूल घोषित किया है, जिसके अनुसार भारतीय टीम भारत में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलते दिखाई देगी। तो आइए सभी सीरीज के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

Team India के आईपीएल 2027 तक का शेड्यूल घोषित

Team India's Schedule Up to IPL 2027 Announced
Team India’s Schedule Up to IPL 2027 Announced

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलते नजर आने वाली है, जो कि इंडिया में ही होगी और इसके शेड्यूल का ऐलान बोर्ड ने पहले ही कर दिया था। बोर्ड ने अब बाकि के चार टीमों के साथ होने जा रही सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया है।

भारतीय टीम हमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के साथ आईपीएल 2027 से पहले खेलते दिखाई देगी। भारतीय टीम भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वो तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी भारत को कुल 3 वनडे मैच खेलने हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम (Team India) को पांच टेस्ट मैच खेलना है।

यह भी पढ़ें: कोहली, साल्ट, पड्डीकल, पाटीदार…. लीक हुई SRH के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मौका

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का कम्प्लीट शेड्यूल

क्र.सं. दिन दिनांक समय मैच स्थान
1 रविवार 27-सितंबर-26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (1st ODI) त्रिवेंद्रम
2 बुधवार 30-सितंबर-26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (2nd ODI) गुवाहाटी
3 शनिवार 03-अक्टूबर-26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (3rd ODI) न्यू चंडीगढ़
4 मंगलवार 06-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे पहला टी20 (1st T20I) लखनऊ
5 शुक्रवार 09-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे दूसरा टी20 (2nd T20I) रांची
6 रविवार 11-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे तीसरा टी20 (3rd T20I) इंदौर
7 बुधवार 14-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे चौथा टी20 (4th T20I) हैदराबाद
8 शनिवार 17-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे पांचवां टी20 (5th T20I) बेंगलुरु

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का कम्प्लीट शेड्यूल

क्र.सं. दिन दिनांक समय मैच स्थान
1 रविवार 13-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (1st ODI) दिल्ली
2 बुधवार 16-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (2nd ODI) बेंगलुरु
3 शनिवार 19-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (3rd ODI) अहमदाबाद
4 मंगलवार 22-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे पहला टी20 (1st T20I) राजकोट
5 गुरुवार 24-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे दूसरा टी20 (2nd T20I) कटक
6 रविवार 27-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे तीसरा टी20 (3rd T20I) पुणे

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का कम्प्लीट शेड्यूल

क्र.सं. दिन दिनांक समय मैच स्थान
1 रविवार 03-जनवरी-27 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (1st ODI) कोलकाता
2 बुधवार 06-जनवरी-27 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (2nd ODI) हैदराबाद
3 शनिवार 09-जनवरी-27 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (3rd ODI) मुंबई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कम्प्लीट शेड्यूल

क्र.सं. दिन (शुरू) तारीख (से) दिन (अंत) तारीख (तक) समय मैच स्थान
1 गुरुवार 21-जनवरी-27 सोमवार 25-जनवरी-27 सुबह 9:30 बजे पहला टेस्ट (1st Test) नागपुर
2 शुक्रवार 29-जनवरी-27 मंगलवार 02-फरवरी-27 सुबह 9:30 बजे दूसरा टेस्ट (2nd Test) चेन्नई
3 गुरुवार 11-फरवरी-27 सोमवार 15-फरवरी-27 सुबह 9:00 बजे तीसरा टेस्ट (3rd Test) गुवाहाटी
4 शुक्रवार 19-फरवरी-27 मंगलवार 23-फरवरी-27 सुबह 9:30 बजे चौथा टेस्ट (4th Test) रांची
5 शनिवार 27-फरवरी-27 बुधवार 03-मार्च-27 सुबह 9:30 बजे पांचवां टेस्ट (5th Test) अहमदाबाद

FAQs

भारतीय वनडे टीम का कप्तान कौन है?
शुभमन गिल
भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान कौन है?
शुभमन गिल

यह भी पढ़ें: गजब इत्तेफाक! Hardik Pandya के बगल वाली टीम ही जीतती है IPL, इस बार भी तय विजेता?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!