BCCI Central Contract List: आख़िरकार लंबे इंतजार के बाद 2025-26 सीजन के लिए BCCI ने सालाना वार्षिक अनुबंध यानी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। कुल 30 खिलाड़ियों को इस बार कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। उम्मीद के मुताबिक ए प्लस कैटेगरी को हटा दिया गया है।
काफी समय पहले ही खबर आई थी कि इस कैटेगरी के लिए ज्यादा खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं, इसी वजह से इसे समाप्त कर दिया जाएगा। यही कारण है कि अब BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Contract) लिस्ट में ए, बी और सी के रूप में तीन ही कैटेगरी रखी हैं।
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Contract) की टॉप कैटेगरी में रखे सिर्फ 3 खिलाड़ी

टीम इंडिया के मेंस खिलाड़ियों के लिए BCCI द्वारा घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Contract) लिस्ट में टॉप कैटेगरी ए है और इसमें सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस कैटेगरी में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह मिली है।
ऐसे में बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को ही टॉप कैटेगरी में रखा है। गिल अभी तक तीनों ही फॉर्मेट खेलते नजर आ रहे थे। वहीं, बुमराह भी समय-समय पर सभी फॉर्मेट में खेलते रहते हैं। जबकि जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया है लेकिन टेस्ट में नियमित रूप से खेलते हैं और हाल ही में वनडे टीम में भी नजर आए थे।
रोहित और विराट को लगा झटका, कॉन्ट्रैक्ट (Contract) लिस्ट में मिली B कैटेगरी
कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बीसीसीआई पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस कैटेगरी से हटाकर बी कैटेगरी में डाल सकता है। अब कुछ वैसा ही देखने को मिला है। ये दोनों खिलाड़ी टी20आई और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में सिर्फ एक फॉर्मेट का प्लेयर होने के कारण इन्हें ए के बजाय बी कैटेगरी में रखा गया है।
रोहित और विराट ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। वहीं, 2025 में टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब ये दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं और इनका लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि, इसके लिए दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को फॉर्म और फिटनेस बरकरार रखनी होगी।
बी कैटेगरी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा बड़े नामों में हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़यों को चुना गया है। हालांकि, हैरानी की बात है कि इसमें अक्षर पटेल को नहीं जगह मिली है, जो कम से कम व्हाइट बॉल में नियमित रूप से नजर आते हैं।
कॉन्ट्रैक्ट (Contract) लिस्ट की C कैटेगरी में ये खिलाड़ी शामिल
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की सी यानी अंतिम कैटेगरी में सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को रखा है। ये खिलाड़ी ज्यादातर एक ही फॉर्मेट में नजर आते हैं। इसमें अक्षर पटेल और संजू सैमसन को भी जगह मिली है। वहीं, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी भी इसी कैटेगरी का हिस्सा हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Contract) लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे।
2025-26 के लिए BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Contract) लिस्ट
ए कैटेगरी: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
बी कैटेगरी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
सी कैटेगरी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़
FAQs
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल कितने खिलाड़ियों को जगह दी है?
रोहित-विराट को ए प्लस कैटेगरी से हटाकर किसमें शिफ्ट कर दिया गया है?
यह भी पढ़ें: हर्षित बाहर, सिराज अंदर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान