Ishan Kishan: 9 फरवरी को BCCI ने टीम इंडिया के मेंस और विमेंस खिलाड़ियों की 2025-26 सीजन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से पर्दा उठा दिया। फैंस का फोकस पूरी तरह से मेंस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर गया और इसमें कई खिलाड़ियों के ग्रेड बदल गए। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक फॉर्मेट में खेलने के कारण ग्रेड बी में कर दिया गया है।
वहीं, साई सुदर्शन के रूप में नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जबकि पांच खिलाड़ियों को बाहर भी किया गया है। इस लिस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) भी शामिल हैं। ईशान पिछली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शुरुआत में शामिल थे लेकिन उन्हें बाद में हटा दिया गया था लेकिन इस बार उम्मीद थी कि उन्हें वापसी करने के बाद शामिल कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
BCCI ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं किया शामिल

ईशान किशन (Ishan Kishan) का BCCI द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ना शामिल किया जाना एक चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है और इस पर सवाल भी पूछे जा रहे हैं। ईशान को पिछले साल जब 2024-25 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान हुआ था, तब उसमें ग्रेड सी में जगह मिली थी लेकिन इस बार उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। यह फैसला चौंकाने वाला इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि अचानक से बीसीसीआई ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना और संकेत दिया कि सब कुछ अब ठीक है लेकिन झारखंड के इस खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध से दरकिनार कर दिया।
ऐसे में ईशान किशन (Ishan Kishan) को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह क्यों नहीं दी, इस सवाल का जवाब उनके फैंस और काफी सारे अन्य लोग जानना चाह रहे हैं तो इसका जवाब हम आपको देते हैं।
BCCI ने मजबूरी में ईशान किशन (Ishan Kishan) को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं दी जगह
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 1 अक्टूबर 2025 से लेकर 30 सितम्बर 2026 तक है। ऐसे में उन खिलाड़ियों को ही मुख्य रूप से जगह मिली है, जिन्होंने पिछले एक साल में भारत के लिए मुकाबले खेले हों। इस मापदंड में ईशान किशन (Ishan Kishan) फिट नहीं बैठते हैं, क्योंकि मौजूदा साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ईशान ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2023 में खेला था।
ऐसे में साफ़ तौर पर है कि बीसीसीआई चाहकर भी ईशान किशन (Ishan Kishan) को अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं दे सकता, क्योंकि अगर वो इस नियम का उल्लंघन कर ईशान को शामिल करता तो फिर अन्य खिलाड़ियों के मन में सवाल उठते। यही वजह है कि बोर्ड ने ईशान को अभी कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है लेकिन पूरी उम्मीद है कि जब अगली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट घोषित की जाएगी तो उसमें ईशान का नाम जरूर होगा।
जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं ईशान किशन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले बिलकुल भी चर्चा में नहीं था लेकिन ईशान ने टूर्नामेंट में कप्तानी करते हुए 500 से ज्यादा रन ठोक खुद की दावेदारी पेश कर थी। इसके बाद, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक जड़ दिया। ऐसे में अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनका चयन टी20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भी किया।
ईशान किशन ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 215 रन जड़ दिए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी 53 रनों की पारी खेली। हालांकि, यूएसए के खिलाफ ईशान सिर्फ 20 रन ही बना पाए थे लेकिन अब उनसे आगे आने वाले मैचों में बड़ी पारियों की आस होगी।
FAQs
2024-25 की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टलिस्ट में ईशान किशन को कौन से ग्रेड में चुना गया था?
ईशान किशन की हाल ही में किस सीरीज से टीम इंडिया में वापसी हुई?
यह भी पढ़ें: पिछले सीजन तक थे भरोसेमंद, इस बार BCCI ने इन 5 खिलाड़ियों पर चलाई कैंची, नहीं दिया सालाना कॉन्ट्रैक्ट