BCCI has released the schedule till the year 2027, know when, where and with which team India will play the match.

BCCI: टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है लेकिन पहला मैच बारिश के कारण बेंगलुरु में अब तक शुरू नहीं हो पाया हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांचों दिन बारिश के आसार हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता है, तो ये दोनों टीमों के लिए नुकसान का सौदा हो सकता है क्योंकि WTC फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए अंक काफी जरूरी हैं। वहीं, इसी बीच टीम इंडिया के 2027 तक का शेड्यूल सामने आया है। आइये इसपर थोड़ा गौर करते हैं।

साल 2024 में भारत को खेलने हैं इतने मैच

टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें तो इस साल के लगभग मुकाबले भारत खेल चुका है। हाल ही में बांग्लादेश को भारत ने टी20 और टेस्ट में हराया है, तो वहीं, अब भारत को 3 बड़े मिशन पर भी ध्यान देना है। ये तीन मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज, अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर 4 मैचों की टी20 सीरीज जबकि ऑस्ट्रेलिया से विदेश में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज।

Advertisment
Advertisment

ऐसा है भारत का 2024 का शेड्यूल

  • अक्टूबर 2024 – बनाम न्यूजीलैंड – 3 टेस्ट (WTC 2023-25) – (घर)
  • नवंबर-दिसंबर 2024 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 5 टेस्ट (WTC 2023-25) – (बाहर)

2025 में हैं 7 बड़े मिशन, एक पाकिस्तान दौरा भी शामिल

साल 2025 में टीम इंडिया को 7 बड़े मिशन पर फोकस करना है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है, जो पाकिस्तान में खेला जाएगा। इसमें से 20 मुकाबले भारत घर पर ही खेलेगा।

ऐसा है भारत का 2025 का शेड्यूल

  • जनवरी-फरवरी 2025 – बनाम इंग्लैंड – 3 वनडे, 5 टी20आई (घर)
  • फरवरी-मार्च 2025 – चैंपियंस ट्रॉफी (पाकिस्तान)
  • जून-अगस्त 2025 – बनाम इंग्लैंड – 5 टेस्ट (WTC 2025-27) (बाहर)
  • अगस्त 2025 – बनाम बांग्लादेश – 3 वनडे, 3 टी20आई (बाहर)
  • अक्टूबर 2025- बनाम वेस्टइंडीज – 2 टेस्ट (WTC 2025-27) (घर)
  • अक्टूबर-नवंबर 2025 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 3 वनडे, 5 टी20आई (बाहर)
  • नवंबर-दिसंबर 2025 – बनाम दक्षिण अफ्रीका – 2 टेस्ट (WTC 2025-27), 3 वनडे, 5 टी20आई (होम)

2026 में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

साल 2026 में भारत को 9 मिशन पर ध्यान देना है, जिसमे से एक टी20 विश्व कप का टूर्नामेंट भी है। ये मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसके आलावा 4 सीरीज घर पर जबकि 4 सीरीज बाहर खेलने हैं।

Advertisment
Advertisment

ऐसा है भारत का 2026 का शेड्यूल

  • जनवरी 2026 – बनाम न्यूज़ीलैंड – 3 वनडे, 5 टी20ई (घर)
  • फरवरी-मार्च 2026 – टी20 विश्व कप (भारत/श्रीलंका)
  • जून 2026 – बनाम अफगानिस्तान – 1 टेस्ट, 3 वनडे (घर)
  • जुलाई 2026 – बनाम इंग्लैंड – 3 वनडे, 5 टी20I (बाहर)
  • अगस्त 2026 – बनाम श्रीलंका – 2 टेस्ट (WTC 2025-27) (बाहर)
  • सितंबर 2026 – बनाम अफगानिस्तान – 3 टी20I (बाहर)
  • सितंबर-अक्टूबर 2026 – बनाम वेस्ट इंडीज – 3 वनडे, 5 टी20आई (घर)
  • अक्टूबर-नवंबर 2026 – बनाम न्यूजीलैंड – 2 टेस्ट (डब्ल्यूटीसी 2025-27), 3 वनडे, 5 टी20आई (बाहर)
  • दिसंबर 2026 – बनाम श्रीलंका – 3 वनडे, 3 टी20आई (घर )

2027 में ऑस्ट्रेलिया से हैं टक्कर

गौरतलब है कि BCCI FTP के मुताबिक भारत को 2027 में अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके साथ ही 2027 में अफ्रीका में वनडे विश्व कप भी खेला जाना है। हालांकि, अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसा है भारत का 2027 का शेड्यूल

  • जनवरी-फरवरी 2027 – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 5 टेस्ट (घरेलू)

ये भी पढें: WTC फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, मोहम्मद शमी की वापसी, तो हार्दिक को भी मौका