Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

BCCI के नए अध्यक्ष का हुआ आधिकारिक ऐलान, सचिन-गांगुली नहीं 32 शतक बनाने वाले को सौंपी गई जिम्मेदारी

BCCI's new president officially announced, responsibility handed over to the one who scored 32 centuries, not Sachin-Ganguly

BCCI – पाठकों! भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। दरअसल, 28 सितंबर को मुंबई में हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) के समापन के बाद पूर्व क्रिकेटर मिथुन मिन्हास (Mithun Minhas) को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

आपको बता दे रोजर बिन्नी के कार्यकाल के बाद अब भारतीय क्रिकेट प्रशासन की बागडोर मिथुन मिन्हास (Mithun Minhas) के हाथों में होगी। और तो और यह फैसला भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि मिन्हास (Mithun Minhas) न सिर्फ शानदार घरेलू खिलाड़ी रहे हैं बल्कि एक मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं।

घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम रहे मिथुन मिन्हास

BCCI के नए अध्यक्ष का हुआ आधिकारिक ऐलान, सचिन-गांगुली नहीं 32 शतक बनाने वाले को सौंपी गई जिम्मेदारी 1भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष मिथुन मिन्हास (Mithun Minhas) का घरेलू करियर बेहद शानदार रहा है। आकड़ो के मुताबिक उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट ए और T20 में भी उन्होंने लगातार प्रदर्शन कर अपने को साबित किया। मिन्हास (Mithun Minhas) के बल्ले से कुल 32 शतक निकले हैं, जो यह दर्शाता है कि वह लंबे समय तक स्थिर और मैच जिताऊ बल्लेबाज रहे। साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997/98 सीजन से की थी।

Also Read – बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, काव्या मारन की SRH के 3 प्लेयर्स को मिली जगह

दरअसल, उस दौर में भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का दबदबा था। लिहाज़ा, ऐसे में मिन्हास (Mithun Minhas) को कभी राष्ट्रीय टीम में नियमित जगह नहीं मिल सकी। फिर भी, वह दिल्ली टीम के लिए वर्षों तक स्तंभ बने रहे।

रणजी ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान

और तो और दिल्ली क्रिकेट में मिन्हास (Mithun Minhas) का योगदान यादगार है। याद दिला दे उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। और तो और उस सीजन में मिन्हास ने 921 रन बनाए और टीम को मजबूत नींव दी।

क्यूंकि जब बड़े खिलाड़ी जैसे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर राष्ट्रीय ड्यूटी पर होते थे, तो दिल्ली टीम की कमान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष मिन्हास (Mithun Minhas) के कंधों पर होती थी। साथ ही उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से युवा खिलाड़ियों को भी लगातार प्रेरित किया।

BCCI में नई भूमिका और जिम्मेदारियां

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष बनने के बाद मिथुन मिन्हास (Mithun Minhas) के सामने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने की चुनौती होगी। क्यूंकि उन्हें रोजर बिन्नी के बाद यह जिम्मेदारी मिली है। लिहाज़ा, विकास, प्रदर्शन और नवाचार के बीच संतुलन बनाते हुए भारतीय क्रिकेट को और मजबूत बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य होगा।

इसके साथ ही AGM में अन्य अहम पदों का भी ऐलान हुआ।

  • राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया।
  • देवजीत सैकिया मानद सचिव बने।
  • प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • ए. रघुराम भट कोषाध्यक्ष बनाए गए।

इसके अलावा बता दे, पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को चयन समिति में शामिल किया गया है।

क्यों खास है मिन्हास की नियुक्ति?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष पद पर (Mithun Minhas) का चुना जाना कई मायनों में खास है। क्यूंकि एक तरफ जहां अक्सर यह पद बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ियों को मिलता रहा है, वहीं इस बार एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिला है जिसने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई।

और तो और यह फैसला इस संदेश को भी मजबूत करता है कि भारतीय क्रिकेट में केवल अंतरराष्ट्रीय अनुभव ही नहीं, बल्कि घरेलू योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Also Read – यंग क्रिकेटर्स के लिए मिसाल हैं ये 2 भारतीय खिलाड़ी, कभी वजन को लेकर होते थे ट्रोल, आज फिटनेस में कोहली को दे रहे टक्कर

FAQs

BCCI का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
पूर्व क्रिकेटर मिथुन मिन्हास को 28 सितंबर 2025 को मुंबई में AGM के दौरान आधिकारिक रूप से BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मिथुन मिन्हास का घरेलू करियर कैसा रहा है?
मिथुन मिन्हास ने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए, जिनमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली को 2007-08 में रणजी ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया था।

Nitish Kumar

मैं नितीश कुमार, एक समर्पित क्रिकेट कंटेंट राइटर हूँ। मेरा लक्ष्य है मैदान पर...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!