Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

BCCI का बड़ा फैसला, जिम्बाब्वे के साथ सिर्फ 3 मैच खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल किया घोषित

BCCI's Major Decision: Team India to Play Only 3 Matches Against Zimbabwe; Schedule Announced

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के तमाम खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 में बिजी हैं और इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का ऐलान किया है। तो आइए जान लेते हैं कि भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के मुकाबला कब-कब खेले जाएंगे।

Zimbabwe के साथ एक बार फिर सीरीज खेलेगी Team India

Team India will once again play a series against Zimbabwe.
Team India will once again play a series against Zimbabwe.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के साथ लास्ट टी20 सीरीज साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद खेलते नजर आई थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मुकाबले हुए थे और शुभमन गिल की कप्तानी में इंडिया ने चार एक से दमदार जीत दर्ज की थी।

अब दोनों टीमें तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलते नजर आएँगी। बीते बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच जिम्बाब्वे में ही सीरीज होगी। यह सीरीज 23 जुलाई से शुरू होने वाली है।

23 से 26 जुलाई तक चलेगी सीरीज

मालूम हो कि भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच तीनों टी20 मुकाबले जुलाई में खेले जाएंगे। पहला मैच 23 जुलाई, दूसरा मैच 25 और तीसरा 26 जुलाई को खेला जाएगा। यह तीनों मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 4:30 से शुरू होंगे और यह तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे।

भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अगले साल तीन वनडे मैचों की सीरीज भी होने जा रही है और यह सीरीज इंडिया में होने वाली है। दोनों टीमों के बीच जनवरी के महीने में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच 3 जनवरी, दूसरा 6 जनवरी और तीसरा 9 जनवरी को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

एक युवा खिलाड़ी कर सकता है कप्तानी

बता दें कि जिस तरह बीते भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के दौरान एक युवा खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसी तरह इस बार भी एक युवा खिलाड़ी कप्तानी करता नजर आ सकता है। बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव की जगह एक नया खिलाड़ी बतौर कप्तान जिम्बाब्वे भेज सकती है या फिर अक्षर पटेल को उपकप्तान के बजाय कप्तान का जिम्मा सौंपा जा सकता है। तो देखना होगा कि भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने जा रही टी20 सीरीज कितनी रोमांचक होगी।

मालूम हो कि भारत (Team India) को जिम्बाब्वे से भिड़ने से पहले इंग्लैंड के साथ भी मुकाबला खेलना है। इंडियन टीम आईपीएल 2026 के समाप्ति के बाद सबसे पहले आयरलैंड के साथ दो अपने टी20 सफर की शुरुआत करेगी। उसके बाद इंग्लैंड के साथ पांच और फिर अपनी अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के साथ खेलेगी।

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे T20 सीरीज़ का शेड्यूल

  • पहला T20 – 23 जुलाई (हरारे)
  • दूसरा T20 – 25 जुलाई (हरारे)
  • तीसरा T20 – 26 जुलाई (हरारे)

FAQs

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की शुरुआत कब होगी?
23 जुलाई से
भारत और जिम्बाब्वे के बीच लास्ट टी20 सीरीज कब हुई थी?
साल 2024

यह भी पढ़ें: लगातार टीम में मौका न मिलने से IPL 2026 के बीच PBKS के खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान, अब बनेगा चयनकर्ता

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!