Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

BCCI का मास्टरस्ट्रोक? अफगानिस्तान टेस्ट में बुमराह नहीं, आकिब नबी पर दांव

BCCI's masterstroke? Aaqib Nabi is the pick of the bunch, not Bumrah for the Afghanistan Test.

India vs Afghanistan Test: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एक बार फिर टेस्ट मैच होने जा रहा है। लेकिन इस बार के टेस्ट मैच में हमें जसप्रीत बुमराह खेलते नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह आकिब नबी (Auqib Nabi) को मौका दिया जा सकता है, जो कि हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। तो आइए जान लेते हैं कि किस वजह से ऐसा फैसला लिया सकता है और आकिब नबी के आंकड़े कैसे हैं।

जून में खेला जाएगा टेस्ट मैच

टीम और खिलाड़ियों के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल एक टेस्ट मैच हुआ है। दोनों टीमों ने एकमात्र टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था और इस दौरान इंडियन टीम ने एक पारी और 262 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला जाएगा।

इस बार जून के महीने में 6 से 10 जून के बीच दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के नए स्टेडियम महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि तिरा में स्थित है और उम्मीद है कि दोनों टीमें एक-दूसरे को टफ कंपटीशन देंगे।

Jasprit Bumrah की जगह Auqib Nabi को मिल सकता है मौका

मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) न सिर्फ भारत के बल्कि वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ इंडियन क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में बीसीसीआई कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे एक ऐसी टीम खिला सकती है, जिसमें ज्यादा युवा खिलाड़ी हों और उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर एक टीम के सामने खेलने का एक्सपीरियंस मिल सके।

ऐसे में बीसीसीआई आकिब नबी को मौका दे सकती है और वैसे भी आकिब नबी रणजी में कमाल करके आ रहे हैं। तो बोर्ड कोशिश करेगी कि उन्हें इस टेस्ट सीरीज में आजमा लिया जाए, ताकि वो आने वाले बड़े टेस्ट मुकाबलों के लिए इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकें।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, बुमराह, अर्शदीप, वरुण, अक्षर…..

चटकाए थे कुल 60 विकेट

रणजी ट्रॉफी 2025-26 की जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम चैंपियन बनी थी। जम्मू-कश्मीर टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती और इसके सबसे बड़े महानायक रहे आकिब नबी, जिन्होंने 245 रन बनाने के अलावा 60 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करी और पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने मैच को एकतरफा कर दिया और जीत जम्मू-कश्मीर की झोली में डाल दी।

29 साल के इस गेंदबाज के अब तक के करियर की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 41 मैचों की 67 पारियों में कुल 156 विकेट चटका रखे हैं। उन्होंने लिस्ट ए में 36 मैचों में 56 और 34 टी20 मैच में 43 विकेट चटकाए हैं।

FAQs

India vs Afghanistan Test कब शुरू होगा?

6 जून से

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा सेमीफाइनल? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!